लखनऊ के KGMU में लगी आग
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात हुआ बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. अस्पताल में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो नवजात बच्चे भी शामिल हैं. जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ KGMU पहुंचे. किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद पीड़ितों का आरोप है कि देर तक इलाज नहीं मिला. यहां तक कि अस्पताल में ट्रामा सेंटर की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी.
अस्पताल प्रशासन की दलील है कि मौत की वजह आग नहीं, बल्कि इलाज बाधित होने से गंभीर मरीजों की मौत हो गई. आरोपों पर योगी सरकार ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है. कमेटी 3 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी.

