मिलिए अज़ीम प्रेमजी से, अब तक कर चुके है! 1,45,000 करोड़ का दान
एक बार में 52,750 करोड़ का दान करने वाले! अजीम प्रेमजी को, इंसान कहां जाएगा या भगवान! यह बात हम आप पर छोड़ते हैं। लेकिन बताते चले की भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी और विप्रो कंपनी के चेयरमैन अजीम ने हाल ही में जनता की भलाई के लिए 50,000 करोड़ का दान दिया है। एक आंकड़े के अनुसार उन्होंने अपनी कंपनी का 34% हिस्सा दान कर दिया है। इससे पहले भी अजीम काफी पैसा दान करते आए हैं। उनका कहना है कि अमीर होने में उन्हें थ्रिल नहीं होता। शायद इसलिए उनकी डोनेशन वाली लिस्ट के सामने दुनिया का बड़े से बड़ा अमीर आदमी छोटा और गरीब नजर आता है। साल 2001 में, जब उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की नींव रखी तो वे चाहते थे! इस फाउंडेशन के थ्रू शिक्षा की सुविधा, उन बच्चों तक पहुंचे जिन की हैसियत स्कूल जाने की नहीं है।

2010 में अजीम को 20 पावरफूल पर्सन की लिस्ट में शामिल किया गया और टाइम मैगजीन भी उन्हें अब तक दो बार 100 प्रभावशाली पर्सन्स की लिस्ट में शामिल कर चुकी है।
विश्व के सबसे धनवान व्यक्तियों द्वारा द गिविंग प्लेज की शुरुआत की गई साल 2013 में। इसके तहत विश्व के कई बड़े रईस व्यक्ति अपनी सहमति से अपनी संपत्ति दान कर सकते थे। बिल गेट्स,वारेन बुफे और भारत की तरफ से अज़ीम जी।
Forbes के अनुसार, प्रेमजी के पास 22.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी लेकिन इस डोनेशन के बाद यह 80 प्रतिशत घट कर 4.4 बिलियन डॉलर हो गई है. अब अज़ीम प्रेमजी और उनका परिवार विप्रो लिमिटेड के सात प्रतिशत शेयर का मालिक है.
दोस्तों, अज़ीम प्रेमजी को लेकर आपकी क्या राय है , हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर भेजे।

Writer, Storyteller, Dreamer

