करोड़ों रुपए की कर्जदार हैं बीजेपी सांसद हेमा मालिनीFeatured Article News Opinion politics 

अरबों की संपत्ति की मालकिन होते हुए भी करोड़ों रुपए की कर्जदार हैं बीजेपी सांसद हेमा मालिनी

लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में प्रत्याशियों को अपने लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरते समय अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना पड़ता है। सही सही ब्यौरा ना देने पर नामांकन पत्र खारिज हो सकता है। अतः कोई भी प्रत्याशी अपना झूठा संपत्ति का ब्यौरा देने का खतरा नहीं उठाता है। हाल ही में सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है और उन्होंने बताया कि आखिर उनके पास कितने करोड़ रुपए की संपत्ति है। हेमा मालिनी नामांकन पत्र भरते समय हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भरते हुए बताया कि उनके पास 249 करोड रुपए की संपत्ति है। जिसमें से 114 करोड़ रुपए उनके नाम पर और 135 करोड़ रुपए उनके पति धर्मेंद्र के नाम पर हैं। इसके अलावा अरबों की सम्पत्ति की मालकिन होते हुए भी वह करोड़ों रुपए की कर्जदार भी हैंं।

करोड़ों के कर्ज में डूबी हुई है हेमा मालिनी

2014 में जब हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था तो उन्होंने एफिडेविट में बताया था कि उनके पास कुल 178 करोड रुपए की प्रॉपर्टी है। 5 सालों में हेमा और धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी 71 करोड़ रूपए बढ़ी है।2019 के नामांकन पत्र में लगाए गए एफिडेविट के अनुसार हेमा मालिनी के पास 5.61 लाख रूपए और उनके पति धर्मेंद्र के पास ₹32500 कैश हैं। हेमा के बैंक खाते में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों में उनके 7 करोड़ रुपए के शेयर भी हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी ने 8 करोड़ रुपए का कर्जा भी ले रखा है। अरबपति हेमा के ऊपर 6 करोड़ जबकि उनके पति धर्मेंद्र के ऊपर 7 करोड़ रुपए का कर्जा है।

एफिडेविट में हेमा ने अपने पास एक करोड़ 1 लाख 7 हजार 962 रूपए की कारें भी बताई हैं। वहीं पर दूसरी तरफ उनके पास 2करोड़ 71 लाख 92 हजार 811 रूपए के गहने भी हैं। हेमा मालिनी मुंबई के विलेपार्ले में रहती हैं। नामांकन भरते समय उन्होंने अपने सोर्स ऑफ इनकम, ब्याज ,किराया आदि के बारे में भी बताया है।

 

बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर। 

Summary
करोड़ों रुपए की कर्जदार हैं बीजेपी सांसद हेमा मालिनी - India Alive
Article Name
करोड़ों रुपए की कर्जदार हैं बीजेपी सांसद हेमा मालिनी - India Alive
Description
हाल ही में सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment