चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ‘अंधाधुन’ कर रही कमाल, कमा डाले इतने करोड़
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं पिछले साल दो ब्लॉकबस्टर और सुपर डुपर हिट फिल्में देकर चर्चा का केंद्र रहे ‘आयुष्मान खुराना’ की फिल्म ‘अंधाधुन’ के बारे में| आयुष्मान की फिल्म चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल मचा रही है| फिल्म वहां भी सुपर डुपर हिट हो गई है| बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी 200 करोड़ की कमाई की है और एक नया रिकॉर्ड कायम किया है|
‘सलमान खान’ की ये फिल्मे आते ही हो जाएंगी ‘सुपर डुपर हिट’

आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म ने चीन में रिलीज होने के बाद मात्र 13 दिन के भीतर ही इतनी कमाई की है| यह फिल्म वहां पर 3 अप्रैल को ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से नाम से रिलीज हुई थी| सूत्रों की मानें तो ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘बजरंगी भाईजान, ‘हिंदी मीडियम’ के बाद यह पहली फिल्म है, जिसने चीन में तकरीबन 200 करोड़ों का आंकड़ा पार किया है|
समंदर किनारे बेबी बम्प के साथ नज़र आयीं, ‘एमी जैकसन’
श्रीराम राघवन का कहना है कि हमें पता नहीं था कि एक छोटे से प्रयोग के तौर पर बनाई गई फिल्म, इतना लंबा सफर तय कर पायेगी| फिल्म अक्टूबर 2018 को भारत में रिलीज हुई थी और 100 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रही थी| सुनने में आ रहा था आयुष्मान खुराना की यह फिल्म और ‘बधाई हो ‘ के सुपर डुपर हिट हो जाने के बाद से ही उन्होंने अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है| अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आयुष्मान ही जानते है लेकिन फिलहाल आयुष्मान अपनी एक्टिंग के लिए वाकई प्रशंसा के पात्र है|
फिलहाल आयुष्मान ‘आर्टिकल 15’ से एक फिल्म कर रहे है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे है|
दोस्तों आपको ‘आयुष्मान खुराना’ के बारे में, हमारा द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी? हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे|

Writer, Storyteller, Dreamer



