Bollywood Entertainment Featured Article News 

‘सलमान खान’ की ये फिल्मे आते ही हो जाएंगी ‘सुपर डुपर हिट’

दोस्तो, हम बात करने जा रहे हैं इंडस्ट्री के भाईजान यानी कि ‘सलमान खान’ के बारे में| 53 साल के सलमान खान बॉलीवुड के वह सुपरस्टार हैं, जो जिनके सिनेमाघर में बड़े पर्दे पर आते ही उनके फैंस तालियां और सीटी मार कर उनका स्वागत करते हैं| आज हम आपको बताने जा रहे हैं भाईजान की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जो आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगी|

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम ‘भारत’ फिल्म का है| यह फिल्म रिलीज होने वाली है| यह सलमान की उन फिल्मों से अलग है, जिसमें सलमान काफी एक्शन करते हुए नजर आते हैं| यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसमें उसके बचपन से लेकर बड़े होने तक का समय दिखाया गया| इसी दौरान भारत में घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है| सलमान की इस फिल्म को निर्देशित करेंगे सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्म बनाने वाले ‘अली अब्बास जफर’| इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है|

जब शाहरुख खान ने सिनेमाघर में बांटें अपनी फिल्म के टिकट, जाने पूरी खबर

इसके अलावा फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग चल रही है| इसमें चुलबुल पांडे अपनी चुलबुली हरकते, आइटम सॉन्ग, फाइटिंग सीन और डायलॉग के जरिए लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे| ये एक शुद्ध मसाला फिल्म है| जिस तरह की फिल्में करने के लिए सलमान खान फेमस है| इस बार चुलबुल पांडे का पुलिस फोर्स में शामिल होने का हिस्सा भी दिखाया जाएगा और रज्जो की भूमिका में रहेंगी हमेश की तरह ‘सोनाक्षी सिन्हा’|

‘उर्वशी रौतेला’ के हॉट फोटोज हुए सोशल मीडिया पर वायरल

उसके बाद इस लिस्ट में अगला नाम है फिल्म ‘इंशाल्लाह’ का| कुछ दिनों पहले ‘सलमान खान’ ने खुद इस फिल्म की घोषणा की है| इस फिल्म का निर्देशन करेंगे ‘संजय लीला भंसाली’| जो पिछले कई साल से बॉलीवुड को सुपर डुपर हिट फिल्में देते आ रहे हैं| इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी, उनसे लगभग आधी उम्र की हीरोइन ‘आलिया भट्ट’| ये फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी|

Summary
'सलमान खान' की ये फिल्मे आते ही हो जाएंगी 'सुपर डुपर हिट'
Article Name
'सलमान खान' की ये फिल्मे आते ही हो जाएंगी 'सुपर डुपर हिट'
Description
सलमान खान बॉलीवुड के वह सुपरस्टार हैं, जो जिनके सिनेमाघर में बड़े पर्दे पर आते ही उनके फैंस तालियां और सीटी मार कर उनका स्वागत करते हैं|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment