Bollywood Entertainment Featured Article News 

‘पंकज त्रिपाठी’ के घर से जुडी ये हक़ीक़त जानकर रह जाएंगे हैरान

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, एक बहुत ही उम्दा कलाकार, अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले ‘पंकज त्रिपाठी’ के बारे में| बिहार के गोपालगंज जिले से निकल कर ‘पंकज त्रिपाठी’ ने मुंबई में एक बहुत बड़ा नाम बना लिया है| हाल ही में मुंबई के एक आईलैंड में उन्होंने एक शानदार घर खरीदा है| लेकिन वो आज भी अपने एक कमरे का घर नहीं भूल पाए है|

हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में शानदार अभिनय के लिए लोगों की वाहवाही लूट रहे पंकज का कहना है कि शानदार सफलता हासिल करने के बाद भी वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए है| उनका कहना है कि एक कमरे के घर से निकल कर उन्होंने आज अपने सपनों का घर ले लिया है लेकिन वह आज भी पटना में अपने एक कमरे वाले घर को नहीं भूले है|

चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ‘अंधाधुन’ कर रही कमाल, कमा डाले इतने करोड़

उन्होंने आगे बताया कि पटना में उनके घर की छत पर छत की जगह टीन की एक चादर पड़ी हुई थी| एक रात बारिश और हवा इतनी तेज आई कि वह टीन की चादर उड़ गई और वो रात भर आसमान की ओर देखते रहे|उन्होंने कहा कि समुद्र के किनारे एक घर खरीदने के बाद वह और उनकी पत्नी भावुक हो गए थे|

अपने फिल्मी सफर के बारे में बातें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पहले मैं कोई भी रोल कर लेता था| लेकिन मैं इस स्थिति में हूं कि मैं अपनी मर्जी के किरदार कर सकता हूं| वो कहते है की मै शुरू से ही आर्ट्स और कल्चर में काफी दिलचस्पी रखता था| उन्होंने आगे कहा कि मुझे सिनेमा में कोई रुचि नहीं थी लेकिन मुझे थिएटर में एक्टिंग करना पसंद और मैंने ‘राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय’ से कोर्स किया और थियेटर में करियर बनाने के लिए बिहार आ गया|

‘सलमान खान’ की ये फिल्मे आते ही हो जाएंगी ‘सुपर डुपर हिट’

बिहार में एक्टिंग का कोई ज्यादा स्कोप न होने के चलते हैं, उन्होंने मुंबई का रुख किया| ‘पंकज त्रिपाठी’ ने अभी तक कई हिट फिल्मों में काम किया है| जिसमें ‘स्त्री’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘मसान’, ‘फुकरे’, ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘न्यूटन’ आदि शामिल है|

Summary
'पंकज त्रिपाठी' के घर से जुडी ये हक़ीक़त जानकर रह जाएंगे हैरान
Article Name
'पंकज त्रिपाठी' के घर से जुडी ये हक़ीक़त जानकर रह जाएंगे हैरान
Description
वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' में शानदार अभिनय के लिए लोगों की वाहवाही लूट रहे पंकज का कहना है कि सफलता हासिल करने के बाद भी वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment