Bollywood Entertainment Featured Article News 

समंदर किनारे बेबी बम्प के साथ नज़र आयीं, ‘एमी जैकसन’

दोस्तों, फिल्म एक्ट्रेस ‘एमी जैकसन’ इन दिनों प्रेग्नेंट है| इस बात से वो खुशी से फूली नहीं समा रही हैं| वो कई दफा सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की फोटो अपलोड करते हुए नजर आती हैं| हाल ही में एमी ने एक वीडियो पोस्ट किया है| इस फोटो में वह समंदर किनारे खड़ी है जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है| उन्होंने न सिर्फ फ़ो अपलोड की है बल्कि साथ में एक कैप्शन भी दिया है, ‘कमिंग सून’| जाहिर सी बात है कि उनका इशारा आने वाले बेबी की ओर है|

‘विद्युत जामवाल’ नज़र आएंगे, इस रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म में

यह बात गौर करने योग्य है कि एमी ने अभी तक शादी नहीं की है| वे और उनके बॉयफ्रेंड ‘जॉर्ज’ लंदन ,में जल्दी ही एक इंगेजमेंट पार्टी करने वाले हैं| दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| यह पार्टी 5 मई को होने वाली है| इसमें दोनों के करीबी दोस्त नजर आएंगे| बहुत हद तक मुमकिन है कि इसमें बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी नजर आएंगे|

आपको बताते चले की एमी जैकसन ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ अभी तक शादी नहीं की है। दोनों एक-दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं और दोनों ने 1 जनवरी 2019 को सगाई भी कर ली थी। सगाई की इनफॉरमेशन देते हुए एमी ने लिखा था कि 1 जनवरी 2019 को जीवन में एक नए एडवेंचर की शुरुआत हुई है उन्होंने आगे कहा की मैं तुमसे प्यार करती हूं और मुझे दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बनाने का शुक्रिया!

‘उर्वशी रौतेला’ के हॉट फोटोज हुए सोशल मीडिया पर वायरल

उस वक्त यह कहा जा रहा था कि यह कपल 2020 तक शादी कर सकता है, पर अभी तक इसकी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिलहाल हम सभी को इंतजार है एमी के बेबी का।एमी आपको मां बनने की हार्दिक शुभकामनाएं!

Summary
समंदर किनारे बेबी बम्प के साथ नज़र आयीं, 'एमी जैकसन'
Article Name
समंदर किनारे बेबी बम्प के साथ नज़र आयीं, 'एमी जैकसन'
Description
एमी जैकसन ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ अभी तक शादी नहीं की है। दोनों एक-दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं और दोनों ने 1 जनवरी 2019 को सगाई भी कर ली थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment