उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीBreaking News 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलकर श्री अयोध्या रखा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज अयोध्या में ऐतिहासिक दीप उत्सव मनाया जा रहा है ।  इस कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम-जुंग सुक भी शामिल हुई हैं । उनके स्वागत के लिए ही अयोध्या को अच्छी तरह से सजाया गया है । अयोध्या की सड़कें और ऐतिहासिक धरोहर इमारतें दीपोत्सव के पर्व पर रोशनी से जगमग आ रही हैं ।
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विशेष रूप से तैयारी की गई है । सरयू नदी के घाट पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके सेवक भगवान हनुमान की मूर्ति को स्थापित किया गया है । जबकि मुख्य कार्यक्रम के आयोजन स्थल के पास भव्य रुप से तोरण द्वार भी बनाया गया है ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का अयोध्या में भव्य स्वागत किया गया ।  उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में अयोध्या वासियों व पूरे देश के वासियों को दीपावली की शुभ शुभकामनाएं दी ।  उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी ऐसी नगरी है जो कि हमारी आन बान और शान का प्रतीक है । अपने संबोधन के दौरान ही योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया कि फैजाबाद का नाम अब श्री अयोध्या होगा ।  उनके इस उद्बोधन के पश्चात राजनीतिक गलियारों व धर्म क्षेत्र में एक भूचाल सा आ गया ।
इसके  बाद उन्होंने अन्य घोषणा में कहा कि यहां पर एक मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण कराया जा रहा है । जिसका नाम दशरथ नाम जी के नाम पर होगा । इसके साथ ही अयोध्या में एक एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा । जिसके लिए टेंडर को प्रस्तावित किया जा चुका है । यह एयरपोर्ट भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर रखा जाएगा ।
उन्होंने कहा कि मैं ऐसा पहला मुख्यमंत्री हूं जो कि अयोध्या लगभग 6 बार आ चुका है । इससे पहले कोई भी मुख्यमंत्री किसी भी राज्य का अयोध्या की तरह झांकने तक नहीं आता था । उन्होंने कहा कि मुझे अयोध्या और भारत की संस्कृति और परंपरा से लगाव है क्योंकि यही वजह है कि भारत की संस्कृति और परंपरा से जुड़ने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग सुक भी यहां पर आई हुई हैं ।  इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया ।  इसके साथ उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे ।

Related posts

Leave a Comment