जेल में सजा काट रहे राम रहीम बाबा की मुश्किलें और बढ़ सकती है
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम इन दिनों जेल में सजा काट रहे हैं । अब उनकी की मुश्किलें पहले से और ज्यादा बढ़ने वाली है । पुलिस के हाथ दो ऐसे मुखबिर लगे हैं जो बाबा के बहुत ही करीबी हैं और वह बाबा के बारे में कई राज जानते हैं । पुलिस ने बताया है कि थोड़ा सा जोर देने पर हुआ सारे राज उगल सकते हैं ।
यह दोनों व्यक्ति जिसमें से चमकौर सिंह जो बाबा का सुरक्षा करता था और दूसरे डेरा का वाइस चेयरमैन पीआर नैन दोनों को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि चमकौर सिंह को पंचकूला क्राइम ब्रांच टीम में लगाने के पश्चात बहुत ही चालाकी से जीरकपुर से गिरफ्तार किया है इसे सिरसा से शिमला ले जाते समय रास्ते में एक अभियान के तहत पकड़ा गया ।
इस आरोपी पर एक नहीं कई आरोप लगे हुए हैं । यह राम रहीम बाबा को कोर्ट परिसर भगाने की साजिश रचने में भी शामिल था । इसके साथ ही इस पर आर्म्स एक्ट व देशद्रोह का भी आरोप लगा हुआ है ।
पंचकूला के डीसीपी अभिषेक जोरवाल ने इस मामले पर गहन प्रकाश डाला है । उन्होंने बताया कि चमकौर सिंह लगभग 2 दिनों के रिमांड पर लिया गया है । उन्होंने बताया कि हमारे टीम को इस प्रकार की सूचना मिली थी कि चमकौर सिंह सिरसा से शिमला जा रहा है और उस वक्त वह जीरकपुर में उपस्थित था और वहां से बस पकड़कर आगे की यात्रा करना चाहता था । उसी समय क्राइम ब्रांच की टीम के इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह , एस आई प्रदीप कुमार , हेड कांस्टेबल धनीराम , राजेंद्र सिंह व ड्राइवर लखन वीर एक योजना बनाकर उसे पकड़ने की कोशिश की । क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कवलजीत सिंह के नेतृत्व में यह योजना काम आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया । वह टीम के सदस्यों को देखकर भागने की पुरजोर कोशिश किया लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया ।

