मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथBreaking News Featured Article politics 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से डरकर डीएम ने पत्रकारों को किया कमरे में बंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में दौरे के लिए निकल जाते हैं तो वहां के अधिकारियों में हड़कंप मच जाता है। प्रशासन आनन-फानन में चीजों को सही करने की फिराक में जुड़ जाता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि चीजों को अव्यवस्थित देखकर मुख्यमंत्री ने कई प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्यवाही की है। इसी तरह की एक घटना हाल ही में सामने आई जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुरादाबाद के अस्पताल के दौरे पर पहुंचे तो अस्पताल में मौजूद सभी मीडिया कर्मियों को एक इमरजेंसी वार्ड के अंदर बंद कर दिया गया। यह आरोप उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के डीएम राकेश कुमार सिंह के ऊपर लगा है। कि अस्पताल की कमियों और असुविधा योगी जी के सामने ना आ पाए इसलिए मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह की हरकत की गई।

मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह पर लगा आरोप

दर्शन मीडिया कर्मियों ने मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह पर आरोप लगाया है कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के एक अस्पताल के दौरे पर थे। उस समय डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी मीडिया कर्मियों को एक इमरजेंसी वार्ड के अंदर बंद कर दिया और यही नहीं उन्होंने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर शक्ति सिंह को दरवाजे के बाहर पहरे पर भी लगा दिया। इस दौरान मीडिया कर्मी दरवाजा पीटते रहे। मगर किसी भी मीडिया कर्मी को कमरे से बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। मुख्यमंत्री के जाने के बाद मीडिया कर्मियों ने काफी हंगामा भी किया।

इस मामले पर सफाई देते हुए डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जब योगी जी निरीक्षण के लिए आए तब मीडिया कर्मियों से यह अनुरोध किया गया कि वह उनके साथ वार्ड के अंदर ना जाए। इससे मरीजों को समस्या हो सकती है मगर मीडिया कर्मी इस बात से सहमत नहीं हुए। इसीलिए केवल पुलिस अधिकारियों को कोरिडोर में रखा गया। बाकी मीडिया कर्मियों को वहां से हटा दिया गया।

Summary
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से डरकर डीएम ने पत्रकारों को किया कमरे में बंद
Article Name
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से डरकर डीएम ने पत्रकारों को किया कमरे में बंद
Description
मुरादाबाद के एक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले ही मीडिया कर्मियों को इमरजेंसी वार्ड के अंदर बंद कर दिया गया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment