महेंद्र सिंह धोनीBreaking News Featured Article Sports 

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को गाली देने वालों को नहीं पता एजबेस्टन का इतिहास

इन दिनों पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर रहते हैं। यदि मैदान पर वह किसी मैच में 100 के नीचे के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर लें तो लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। यह विश्व कप के कई मैचों में हो चुका है। पहले अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी की बल्लेबाजी को लेकर उनकी आलोचना की गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 61 गेंदों पर 56 रन बनाए थे। मगर किसी और बल्लेबाज के ना चलने की वजह से धोनी की इस पारी को काफी महत्व दिया गया और उनकी आलोचना नहीं हुई। मगर इंग्लैंड के खिलाफ जब भारतीय टीम मैच हारी तो 31 गेंदों पर 42 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की  आलोचना एक बार फिर से शुरू हो गई।

आलोचना करने वालों को नहीं पता है एजबेस्टन का इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने बाकी बल्लेबाजों से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मगर फिर भी सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों ने धोनी की खूब आलोचना की। जो लोग सोशल मीडिया पर धोनी की लगातार आलोचना कर रहे हैं उन्हें बर्मिंघम के एजबेस्टन के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दरअसल इस मैदान पर अब तक कुल 7 बार 300 या उससे अधिक का स्कोर बनाया गया है। मगर 300 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम इस मैदान पर कभी भी मैच नहीं हारी है। यदि कोई टीम बर्मिंघम के इस एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर 300 रन या उससे अधिक का आंकड़ा पार कर लेती है तो वह खुद को अजेय मानने लगती है। हालांकि भारत यह मैच जीत जाता तो भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता मगर परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि दूसरी पारी में 300 रन इस मैदान पर नहीं बनते हैं।

हालांकि भारतीय टीम ने इंग्लैंड के बाद खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब ऑस्ट्रेलिया और भारत दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

 

Summary
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को गाली देने वालों को नहीं पता एजबेस्टन का इतिहास
Article Name
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को गाली देने वालों को नहीं पता एजबेस्टन का इतिहास
Description
सोशल मीडिया पर लगातार पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर आलोचना कर रहे लोगों को एजबेस्टन का इतिहास नहीं पता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment