योगी आदित्यनाथFeatured Article News Trending 

कन्या पूजन करते करते योगी आदित्यनाथ को आया गुस्सा कहा, बाहर निकालो इन्हें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च मुखिया हों मगर उससे पहले वह एक योगी हैं। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने से पहले जब वह गोरखपुर में सांसद थे तो वह गोरखपुर मठ में नियमित पूजा किया करते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ के पूजा पाठ करने का सिलसिला छूटा नहीं है बल्कि वह अक्सर धार्मिक कार्यों को करते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और अपने हाथों से उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उन्हें दक्षिणा भी दी। मगर कन्या भोजन के दौरान अचानक योगी जी गुस्सा हो गए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन पूजा पाठ करने के लिए योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे गोरखपुर मंदिर में पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से नवमी की पूजा अर्चना की और बटुक भैरव वैदिक मंत्रोच्चार से उन्होंने 9 कन्याओं के पांव पखारे और पूजा करने के बाद उन्हें भोजन कराया। उन्होंने अपने हाथों से कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और उन्हें दक्षिणा भी दिया।

मगर कन्या पूजन के दौरान बीच में ही अचानक योगी जी गुस्सा हो गये और गुस्से में आकर वह बोलने लगे कि सुरक्षा वाला को बाहर करो ,पीछे करो इन्हें। जब योगी आदित्यनाथ गुस्सा होकर सुरक्षाकर्मियों को पीछे करने की बात कर रहे थे तो वहां पर मौजूद किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और वही वीडियो अब सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि योगी जी किस कारण से सुरक्षाकर्मियों को डांट रहे थे।

जिन कन्याओं ने योगी आदित्यनाथ के हाथों से अपना कन्या पूजन करवाया। उनमें से एक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि योगी जी ने अपने हाथों से हमें दक्षिणा दी। आपको बता दें कि योगी जी कभी भी किसी भी धार्मिक कार्य को करने के लिए गोरखनाथ मंदिर चले जाया करते हैं।

Summary
कन्या पूजन करते करते योगी आदित्यनाथ को आया गुस्सा कहा, बाहर निकालो इन्हें
Article Name
कन्या पूजन करते करते योगी आदित्यनाथ को आया गुस्सा कहा, बाहर निकालो इन्हें
Description
महा अष्टमी के दिन उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और अपने हाथों से उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उन्हें दक्षिणा भी दी। मगर कन्या भोजन के दौरान अचानक योगी जी गुस्सा हो गए
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment