कमलनाथNews politics Trending 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर देशभर में पार्टियों के नेताओं का रैलियों का सिलसिला जारी है। लोगों को लुभाने के लिए नेता तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। मगर जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते वक्त वह अपनी मर्यादा को कभी-कभी लांग जाया करते हैं। विवादित बयान देने में सभी पार्टियां आगे हैं। कभी बीजेपी के नेता विवादित बयान देते हैं तो कभी समाजवादी पार्टी के। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस भी इनमें पीछे नहीं हैं। हाल ही में मेनका गांधी ने मुसलमानों के लिए विवादित बयान दिया था। मगर प्रतियोगिता करते हुए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित बयान दे दिया है।

रविवार को मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र के सालवा में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पजामा पहनना भी नहीं सीखा था ,उस समय देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय सेना बना दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू जी और इंदिरा गांधी ने भारतीय सेना और भारतीय नेवी को मजबूत बनाया। मगर अब मौजूदा सरकार द्वारा ध्यान को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि वह मामा हैं। मगर दूसरी तरफ वह किसानों के पेट पर लात मारते हैं और सीने पर गोली चलवाते हैं। मामा बने हुए उन्होंने मध्य प्रदेश को दुष्कर्म और अपराध के मामले में नंबर वन बना दिया था।

लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान विवादित बयान देने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा नहीं है कि कोई एक पार्टी ही विवादित बयान देने में आगे हो। लगभग हर पार्टी के कुछ नेता ऐसे हैं जो देश के प्रतिष्ठित पद पर बैठे व्यक्ति का भी सम्मान नहीं करते और कुछ ना कुछ ऐसा बोल देते हैं जो लोगों को स्वीकार नहीं होता।

Summary
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया विवादित बयान
Article Name
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया विवादित बयान
Description
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment