लाइव रिपोर्टिंग and kissInternational Affairs News 

एक महिला रिपोर्टर, एक आम इंसान और लाइव रिपोर्टिंग के दौरान “किस”

सारा रिवेस्ट, महिला रिपोर्टर. केंटकी के सड़क पर खड़े होकर रिपोर्टर यहाँ के एक त्यौहार के बारे में लाइव रिपोर्टिंग कर रहीं थीं. इसी बीच उनके पास से गुजरने वाले एक शख्स ने उन्हें आँन एयर किस कर लिया. अब इस शख्स पर प्रताड़ना का केस चलने वाला है. रिपोर्टर ने उस वक्त कहा कि, ‘ये ठीक नहीं है’. घटना का विडियो सामने आया है. विडियो में सारा रिवेस्ट नाम की रिपोर्टर, जो NBC से जुड़े WAVE 3 के लिए रिपोर्टिंग कर रही थी, उस दौरान 3 लोग उनके आस-पास खड़े होकर शोर मचाने लगे.

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ही एक शख्स कैमरे के सामने से ही निकल पड़ा, दूसरा शख्स जिसने काली रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, वह रिपोर्टर के पीछे जाकर खड़ा हो गया. इन तीनो ने बहुत देर तक रिपोर्टर का ध्यान बंटाने की कोशिश की. उसके बाद काले रंग की कमीज़ वाला शख्स पहले रिपोर्टर के बिलकुल क़रीब आकर खड़ा हुआ, फिर वहां से भाग गया. उसके कुछ सेकंड बाद उस शख्स ने दोबारा वापस आकर रिपोर्टर के गाल को किस कर लिया. रिपोर्टर ने फिर भी रिपोर्टिंग बंद नहीं की, बस किसी तरह उससे दूर जाकर खड़ी हुईं. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान टेररिस्तान और पाकिस्तानी पत्रकार का क़ुबूलनामा

उसके बाद न्यूज़ पैकेज जब स्टूडियो में मौजूद एक पुरुष एंकर ने देखा तो उन्होंने सारा से कहा कि उन्हें जल्दी ही नजदीकी पुलिस थाने में जाकर, पुलिस से सुरक्षा देने के लिए कहना चाहिए. सारा रिवेस्ट ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करा दी है. सारा को किस करने वाले शख्स की पहचान एरिक गोडमन के तौर पर की गयी है. एरिक पर फिजिकल कांटेक्ट, ग़लत व्यवहार और प्रताड़ित करने का केस चलेगा. 

सारा ने विडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है. और उसके बाद काफी लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है जिनमें कई लोगों ने सारा की रिपोर्टिंग की तारीफ़ की है.

Related posts

Leave a Comment