चीता हेलिकॉप्टरBreaking News 

भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर भूटान में क्रैश, 2 पायलेट्स की गयी जान

शुक्रवार 27 सितम्बर, 2019 को भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर चीता भूटान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हेलिकॉप्टर पर सवार 2 पायलेट्स की इस घटना के दौरान मौत हो गयी है. इनमे एक पायलेट भारतीय तथा दूसरा भूटान से था. हेलीकाप्टर दोपहर क़रीब डेढ़ बजे हादसे का शिकार हुआ, हादसे के पीछे की वजह ख़राब मौसम को बताया जा रहा है. चीता योनफुला डोमेस्टिक एअरपोर्ट के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ. दरअसल विमान बहुत बुरी तरह से छतिग्रस्त हुआ है, और विमान की तस्वीरें भी सामने आ रहीं हैं और रिपोर्ट्स में दोनों पायलेट्स को मृत बताया जा रहा है.

आर्मी ने आपने एक बयान में कहा है कि, हादसा बेहद दुखद है, विमान भूटान के योनफुला में क्रैश हुआ. क़रीब दोपहर 1 बजे के बाद हेलीकाप्टर से रेडिओ और विसुअल संपर्क टूट गया था. उस दौरान वह ड्यूटी पर था, और अरुणाचल के खिरमू से योनफुला जा रहा था. दुर्घटना के बाद विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है. और विमान पर मौजूद पायलेट्स ट्रेनिंग पर थे, उन दोनों में से कोई बच नहीं पाया है. जल्द ही उनकी पहचान ज़ारी की जायेगी.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान टेररिस्तान और पाकिस्तानी पत्रकार का क़ुबूलनामा

बता दें कि, विमान पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के ऑफिसर सवार थे. और भूटान के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे. दरअसल चीता हेलिकॉप्टर 80 के दशक का है. इस विमान को अब ‘डेथ ट्रैप’ का नाम दिया जाने लगा है. भारतीय सेना काफी समय पहले से इसे हटाने की मांग कर चुकी है. इससे पहले उत्तराखंड के केदारनाथ भारतीय सेना का विमान दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा था. उस वक़्त विमान में 5 यात्री और एक पायलेट मौजूद थे. तब विमान की लैंडिंग करते वक्त विमान का संतुलन बिगड़ गया था. पर किसी भी प्रकार का कोई जान या माल का नुक्सान नहीं हुआ था. 

Related posts

Leave a Comment