महिला इंटरनेशनल टी20 को आईसीसी की हरी झंडी, जानिए कॉमनवेल्थ गेम में क्या होगी भूमिका
महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं चाहे वह विदेश हो चाहे भारत हो चाहे वह भारत की कोई सरकारी नौकरी हो और चाहे वह भारत का कोई खेल हो हर तरफ आज महिलाओं का बोलबाला चल रहा है और उनकी तरक्की आसमान छू रही है और यही वजह है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय दर समय भारत ही नहीं बल्कि विदेशों के द्वारा भी कई कड़े फैसले लिए जाते हैं और इसी के तहत आईसीसी ने भी एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है जिसने महिला इंटरनेशनल टी20 को आईसीसी की हरी झंडी मिल गई है जो 2022 के कॉमनवेल्थ गेम में एक अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
क्या होगी कॉमनवेल्थ गेम में भूमिका ?
Women’s T20 Cricket has been confirmed for inclusion at the Birmingham 2022 Commonwealth Games 👏 pic.twitter.com/2rTfeZ0tKn
— ICC (@ICC) August 13, 2019
आईसीसी के ट्वीट पर भड़क उठे पाकिस्तानी टीम के प्रशंसक
पिछले दिनों काफी समय से इस मसले पर चर्चा बड़ी जोरों से चल रही थी कि आखिर महिला इंटरनेशनल टी20 को आईसीसी की हरी झंडी कब मिलेगी लेकिन अब इंतजार खत्म हो चुका है और महिला इंटरनेशनल टी20 को आईसीसी की हरी झंडी मिल चुकी है फिलहाल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम में यह टीम बहुत बड़ी टीम के रूप में उभर कर सामने आने वाली है।
विश्व कप फाइनल से पहले आईसीसी ने जारी की गेंदबाजों की रैंकिंग
साल 1998 के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब कुआलालंपुर की धरती के बाद 2022 के कॉमनवेल्थ गेम में क्रिकेट शामिल होगा और या मैदान पर खेला भी जाएगा आईसीसी ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट के जरिए दी और इस बात की घोषणा भी की कि इस मैच में 8 टीम होंगी जो एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हुए महिला इंटरनेशनल टी20 का खिताब जीतेंगी। महिला इंटरनेशनल T20 को आईसीसी की हरी झंडी मिलने के बाद महिला क्रिकेट टीम की सभी प्रतिस्पर्धा टीमों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इस 8 टीम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी जगह दी गई है जो महिला इंटरनेशनल टी20 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
आईसीसी ने जारी किया अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

