सिक्किम हस्तियां बीजेपी में शामिलFeatured Article Interesting News politics Trending 

सिक्किम की ये हस्तियां हुई बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान अमित शाह ने इस बात की ओर इशारा कर दिया था कि आने वाले दिनों में अगर 17 मई लोकसभा में भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत से आ जाती है तो वह आने वाले 50 सालों तक बेहतरीन तरीके से लोकतंत्र के कर्तव्यों का निर्वहन करेगी और यही वजह है कि देखते ही देखते कई बड़ी पार्टी के नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामना ही बेहतर समझ लिया है और इसी कड़ी में आज सिक्किम की हस्तियां बीजेपी में शामिल हुई है जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।

कौन लोग हुए हैं शामिल –

 

पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का डंका बोल रहा है और यही वजह है कि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी के 15 विधायकों में से 10 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है और आज उन्होंने बीजेपी के सदस्यता हासिल कर ली है। सिक्किम की हस्तियां बीजेपी में शामिल हुई है और इन हस्तियों के बीजेपी में शामिल होने के कोई भी कयास नहीं थे फिलहाल पवन कुमार चामलिंग समेत पांच विधायकों को अगर छोड़ दिया जाए तो बाकी 10 ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

क्या सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी हो जाएंगे बीजेपी में शामिल?

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की तारीफ कई विपक्षी पार्टियों के द्वारा भी किया गया था। और इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ चुका है जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर मामले में मध्यस्थता करने से इंकार कर दिया है हालांकि ट्रंप के द्वारा भारत के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए गए हैं जिसमें भारत को व्यापारिक तौर पर भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

तृणमूल कांग्रेस में बीजेपी ने लगाई सेंध, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

इसी बीच बीती 22 जुलाई को जब इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी तो उस दौरान जम्मू कश्मीर मामले में ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की थी लेकिन भारत में इस मध्यस्था की पेशकश को ठुकरा दिया। फिलहाल सिक्किम की हस्तियां बीजेपी में शामिल हुई है और अब बीजेपी सिक्किम को पता करने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

Related posts

Leave a Comment