विश्व कप से बाहर होने के बाद अब छिन सकती है विराट कोहली की कप्तानी
डेढ़ महीनों से ज्यादा समय तक चले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का समापन हो गया है। 2019 में क्रिकेट को एक नया चैंपियन इंग्लैंड के रूप में मिला। हालांकि विश्व कप 2019 का फाइनल मैच काफी विवादों में भी रह है। मगर इंग्लैंड के 44 सालों का इंतजार समाप्त हो गया और वह नए चैंपियन के रूप में सामने आया। शुरुआत में भारतीय टीम को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था। मगर सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड के साथ हुए मैच में हारकर बाहर हो गया। इस मैच में भारतीय टीम की कई गलतियां उजागर हुईं। जिसके बाद अब टीम को लेकर कुछ कड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं। इसी क्रम में सेमीफाइनल में हारकर विश्वकप से बाहर होने के बाद अब भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी भी छीन सकती है।
कोहली से छिन सकती है वनडे और टी20 की कप्तानी
विश्व कप के बाद लगातार हो रही भारतीय टीम की कमियों पर चर्चाओं ने कोहली की कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए हैं। विश्व कप के सेमीफाइनल में ऐसे कई मौके आए जब कप्तान के निर्णय गलत रहे बीसीसीआई के एक अधिकारी ने 1 न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बताया कि अगला विश्वकप भारत में होना है। ऐसे में अगले विश्वकप के लिए भारत को अभी से ही तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए यह भी चर्चा करना आवश्यक है कि क्या यह रोहित शर्मा के 50 वर्ड में कप्तानी करने का उचित समय है। इस बात पर भी चर्चा आवश्यक है कि क्या कोहली को केवल टेस्ट मैच का कप्तान बने रहने दिया जाए जबकि रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे मैचों का कप्तान बना दिया जाए।
कोहली और रोहित के बीच दरार की भी आई खबरें
विश्व कप में हार के बाद टीम में दो घुट बने होने की भी खबरें सामने आई खबरों के मुताबिक भारतीय टीम में दो गुट हैं। एक गुट में रवि शास्त्री के साथ विराट कोहली और उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं तो वहीं दूसरे गुट में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के साथ उनके चहेते खिलाड़ी। यह भी माना जाता है कि सेमीफाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी को नीचे भेजने का निर्णय रवि शास्त्री का ही था।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



