बेन स्टोक्सBreaking News Featured Article Sports 

कभी इंग्लैंड के विलेन रहे बेन स्टोक्स अचानक फाइनल में बन गए हीरो

14 जुलाई को लॉट्स के इतिहासिक मैदान पर खेले गए क्रिकेट विश्व कप 2019 के 12 वीं संस्करण के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड को यह विश्व कप का खिताब जीतने के लिए 44 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा। इंग्लैंड ने यह खिताब आईसीसी के बाउंड्री नियम के अनुसार जीता। यह नियम सुपर ओवर में फैसला ना होने के बाद लागू किया जाता है। इसी नियम के अनुसार इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 22 चौके और 2 छक्के लगाए थे। वहीं न्यूजीलैंड पूरे मैच के दौरान 14 चौके और दो छक्के लगाए। इंग्लैंड की जीत में उनके ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स का बहुत योगदान रहा। बेन स्टोक्स को कभी इंग्लैंड के विलेन के तौर पर देखा गया था। मगर फाइनल में जीत दिलाने के बाद वह हीरो बन गया।

2016 में हुई थी काफी आलोचना

क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले बेन स्टोक्स की 2016 में काफी आलोचना हुई थी। 2016 में उन्हें इंग्लैंड के विलेन के तौर पर देखा गया था। दरअसल 2016 के t20 विश्व कप मैच के दौरान फाइनल में आखिरी ओवर में कारलोस ब्राथवेट ने बेन स्टोक्स की गेंद पर 4 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज का T20 का नया चैंपियन बनाया था। जिसके बाद बेन स्टोक्स को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मगर 3 साल बाद इसी खिलाड़ी ने इंग्लैंड को विश्व कप जिता कर यह साबित कर दिया कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं।

बेन स्टोक्स

फाइनल में 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 23.1 ओवर में 86 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। तब बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए आए और अंतिम तक चट्टान बनकर खड़े रहे। उनकी तारीफ करते हुए पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि बेन स्टोक्स एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने तब टीम का साथ दिया जब टीम को उनकी जरूरत थी।

 

Summary
कभी इंग्लैंड के विलेन रहे बेन स्टोक्स अचानक फाइनल में बन गए हीरो
Article Name
कभी इंग्लैंड के विलेन रहे बेन स्टोक्स अचानक फाइनल में बन गए हीरो
Description
क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 2016 में इंग्लैंड के विलन के तौर पर देखा गया था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment