मोदीBollywood Entertainment News politics 

वाराणसी घाट पर मोदी अवतार में विवेक ओबरॉय

बॉलीवुड में इस समय बॉयोपिक की आंधी सी आई हुई है। इन दिनों विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी पर बन रही फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी स्टोरी ऑफ बिलियन पीपल ‘ को लेकर खूब चर्चा में है। होली की शाम विवेक ओबरॉय गंगा आरती करने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे, जो कि फिल्म का एक बेहद खास हिस्सा है।
टी-सीरीज़ के बैनर तले बन रही फिल्म अप्रैल 2019 को रिलीज़ होनी है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है। आपको याद होगा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी जी अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे जहां उन्होंने मां गंगा की आरती की थी। कहा जा रहा है कि विवेक ओबरॉय इसी खास सीक्वल को शूट करने के लिए वाराणसी के घाट पर पहुंचे थे। गंगा सेवा निधि की मदद से आरती के हिस्से को शूट किया गया।
इस मूवी ने रिलीज़ होने के पहले ही राजनीतिक सुर्खियां बटोरना शुरु कर दिया है। चुनावी समय में रिलीज होने की वजह से विपक्ष विरोध जता रही है। विरोधी पार्टियों का कहना है कि इससे बीजेपी को लोकसभा चुनाव में फायदा होगा। आचार संहिता लागू हो चुकी है और इस समय इस फिल्म का इस समय आना सही नहीं है।
मैरी कॉम और सरबजीत जैसी बॉयोपिक को डायरेक्ट कर चुके ओमंग कुमार ने फिल्म का निर्देशन किया है जिन्होंने अपना करियर एक आर्ट डायरेक्टर के तौर पर शुरु किया था। मूवी में प्रधानमंत्री के जिंदगी के अहम पड़ावों को दिखाया गया है। विवेक खुद मोदी जी के जीवन से काफी प्रभावित हैं और मोदी जी के विज़न की काफी सरहाना करते हुए कहते कि उनके सामने कोई कठिनाई हो वो डरते नहीं हैं।
फिल्म भले ही चुनावी मौसम में आ रही हो लेकिन देखना ये होगा, क्या वास्तव में इससे मोदी के राजनीतिक रथ को गति मिलेगी या मोदी की बॉयोपिक बनाने के कारण डायरेक्टर को मुनाफा।

देश-दुनिया से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर. 

Related posts

Leave a Comment