Entertainment Featured Article Interesting 

दुनियाँ के सबसे महंगे घर “एंटिला” के कुछ अनजान तथ्य

भारत के सबसे रईस इंसान “मुकेश अम्बानी” के घर का नाम “एंटिला” है । इसी प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की ये दुनिया का सबसे महंगा घर है। आइए जानते है, दुनिया के सबसे महंगे घर “एंटिला” के कुछ अनजान तथ्य।

इसकी कीमत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की सबसे महंगे घर की लिस्ट में जो घर इसके बाद दूसरे नंबर पर आता है वो ब्रिटेन की महारानी का महल “बकिंघम पैलेस”। आपकी जानकारी के लिए बता दे की “बकिंघम पैलेस” ब्रिटेन की रानी का सरकारी महल है।

एक आंकड़े के अनुसार “एंटिला” की अनुमानित कीमत छह हजार करोड़ रुपए है। करीब 600 लोगों का स्टाफ, दिन-रात इस घर की रखरखाव में लगा रहता है और इसी में रहता है।

इसकी ऊंचाई लगभग 170 मीटर अर्थात 560 फीट है और इसमें 27 फ्लोर है, इसके बारे में एक तथ्य यह है की इतनी ही उंचाई में अन्य इमारतों में करीब 60 फ्लोर होते है।

इस घर का डिजाइन इस प्रकार से बनाया गया है कि यह है अधिकतम 8 रिक्टर स्केल भूकंप के झटके भी झेल सकता है। यह घर साउथ मुंबई के “ऑफ पेडर रोड” पर “अल्टामाउंट रोड” पर स्थित है। अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर इसका नाम “एंटिला” रखा गया है।

इसमें में 9 लिफ्ट, एक स्पा, एक मंदिर, सोने की नक्काशी और चैण्डेलयर शीशो से बना हुआ एक बॉल रूम, एक प्राइवेट सिनेमा, एक योगा स्टूडियो, एक आइसक्रीम रूम, दो अथवा तीन से भी ज्यादा स्विमिंग पुल है | इसके अलावा इसमे पूरा एक आर्टिफिशियल बर्फ से बना हुआ रूम भी है, उसके अलावा एक सुंदर हैंगिंग गार्डन भी इसमें बनाया गया है

Summary
दुनियाँ के सबसे महंगे घर "एंटिला" के कुछ अनजान तथ्य -India Alive
Article Name
दुनियाँ के सबसे महंगे घर "एंटिला" के कुछ अनजान तथ्य -India Alive
Description
भारत के सबसे रईस इंसान "मुकेश अम्बानी" के घर का नाम "एंटिला" है । इसी प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की ये दुनिया का सबसे महंगा घर है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment