वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का होगा
भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को रन मशीन के तौर पर जाना जाता है। ऐसी कोई सीरीज पिछले कई सालों में नहीं गुजरी होगी जिसमें विराट कोहली के बल्ले से रन ना निकले हो। हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भी भले ही भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार कर बाहर हो गया हो मगर लीग मैचों में विराट कोहली ने लगातार पांच अर्धशतक लगाकर एक नया ही रिकॉर्ड बनाया। अब वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में इतिहास रचने का एक और मौका होगा। जो उन्हें एक बार फिर से विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित कर सकता है। दरअसल टी-20 मैचों में 10 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
विराट कोहली के पास होगा यह सुनहरा अवसर
दरअसल यदि हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के T20 फॉर्मेट में विश्व के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा का नंबर आता है। जिन्होंने अब तक खेले गए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में कुल 2331 रन बनाए हैं। वहीं उसके बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल का नंबर आता है। मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 76 मैचों में कुल 2272 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है। विराट कोहली ने 67 मैचों में 2263 रन बनाए हैं।
इस तरह विराट कोहली मार्टिन गुप्टिल से 9 रन पीछे हैं 9 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली मार्टिन गुप्टिल की बराबरी कर लेंगे और 10 रन बनाने के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। T20 के अलावा भारत वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट मैच भी खेलेगी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



