Salman Khan की ‘मातृभूमि’ के गानों पर क्यों मचा बवाल? ट्रोलिंग के बीच भाईजान ने दिया जवाब, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’(Matrubhumi) इन दिनों अपने गानों को लेकर चर्चा में है। फिल्म के दो नए गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ और ‘मदिरापान’ रिलीज हो चुके हैं। जहां कुछ दर्शकों को ये गाने पसंद आ रहे हैं, वहीं कई लोग इनकी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को ट्रोल भी किया जा रहा है। अब सलमान खान ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और गानों को फिल्म में शामिल करने की वजह बताई है।
‘मातृभूमि’(Matrubhumi) के गानों पर क्यों हो रही आलोचना?
दरअसल, फिल्म के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ और ‘मदिरापान’ को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इन गानों में सैनिकों की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। वहीं, कुछ दर्शकों का मानना है कि जब फिल्म भारत और चीन के बीच युद्ध जैसे गंभीर विषय पर आधारित है, तो इसमें इस तरह के गानों की जरूरत क्यों है।
इस विवाद पर ABP से बातचीत में सलमान खान ने अपनी बात रखी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोगों को क्यों लगता है कि सैनिक बोरिंग होते हैं। सलमान के मुताबिक, सैनिकों की जिंदगी केवल युद्ध और देश की रक्षा तक सीमित नहीं होती। उनकी निजी जिंदगी में भी हंसी-मजाक और मनोरंजन के पल होते हैं।
सलमान खान ने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया?
सलमान खान(Salman Khan) ने बताया कि फिल्म के जरिए सैनिकों की जिंदगी के दोनों पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है। एक तरफ दर्शकों को उनका साहस और देश के प्रति समर्पण देखने को मिलेगा, तो दूसरी तरफ उनकी मस्ती और निजी जिंदगी भी कहानी का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि जवान भी ‘टन टना टन तारा’ और ‘हुड़ हुड़ दबंग’ जैसे गानों पर डांस करना पसंद करते हैं।
अभिनेता के अनुसार, फिल्मों की शुरुआत अक्सर हल्के-फुल्के अंदाज में होती है, लेकिन आगे चलकर कहानी गंभीर मोड़ ले सकती है। ‘मातृभूमि’ में भी मनोरंजन के साथ एक गंभीर कहानी दिखाई जाएगी।
कब रिलीज होगी ‘मातृभूमि’?
सलमान खान की यह फिल्म अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म की रिलीज जनवरी में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर हैं कि फिल्म की कहानी और गाने सिनेमाघरों में कैसी प्रतिक्रिया हासिल करते हैं।

