आज खेला जाएगा भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर वनडे मैच की श्रृंखला से गुजर रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच आज 11 अगस्त को खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। दूसरा एकदिवसीय मैच भारतीय समयानुसार 7:00 बजे से शुरू होगा। जिसका प्रसारण सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके पहले भारत में वेस्टइंडीज में खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया था। T20 सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को तीनों T20 मैच में हराकर यह सीरीज अपने नाम की थी। दूसरे एकदिवसीय मैच में विराट कोहली और क्रिस गेल के पास नए रिकॉर्ड बनाने का एक बेहतरीन मौका होगा।
विराट कोहली और क्रिस गेल बना सकते हैं बड़े रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए इस मैच में एक नया रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर है। क्रिस गेल ने अब तक 299 वनडे मैचों में कुल 10397 रन बनाए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन लारा के नाम दो से 299 वनडे मैचों में 10405 रन हैं। ऐसे में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए क्रिस गेल को केवल 9 रनों की आवश्यकता है।
इसके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए भी दूसरा वनडे मैच अहम साबित हो सकता है। इस मैच में एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। यदि विराट कोहली इस मैच में 19 रन बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली ने अब तक 34 वनडे मैचों की 33 पारियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 1912 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जावेद मियांदाद के नाम है। उन्होंने 64 मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 1930 रन बनाए हैं। ऐसे में 19 रन बनाते हैं विराट कोहली जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



