सौरव गांगुलीBreaking News Featured Article News Sports 

सौरव गांगुली ने की कोहली के कोच चुनने के अधिकार की वकालत

विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही भारतीय टीम के लिए नया कोच खोजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्व कप के तुरंत बाद कोई नया कोच ना मिल पाने के कारण रवि शास्त्री का कार्यकाल 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। क्योंकि विश्व कप के महीने भर के अंदर ही भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना था। ऐसे में किसी न किसी कोच का होना आवश्यक था। अतः रवि शास्त्री के कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बीसीसीआई इस समय भारतीय टीम के नए मुख्य कोच की तलाश में है। जिसके लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली के कोच चुनने के अधिकार का समर्थन किया है और कहा विराट को यह बताना चाहिए कि वह कोच के रूप में किसे पसंद करेंगे।

सीएसई करेगी नए कोच का चुनाव

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए कोच का चुनाव करने की जिम्मेदारी अब क्रिकेट सलाहकार समिति यानी सीएसी के ऊपर है। क्रिकेट सलाहकार समिति के रूप में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ और पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान शांता गायकवाड शामिल हैं। इन तीनों ने मिलकर हाल ही में भारतीय महिला टीम के कोच का चुनाव किया था। कोच चुने जाने को लेकर सौरव गांगुली ने कोहली के कोच चुनने के अधिकार  की वकालत की है। हाल ही में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले यह कहा था कि यदि रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच पद पर बने रहते हैं तो उन्हें खुशी होगी।

दरअसल कोहली ने कहा अभी तक सीएसी ने उनसे नए कोच के चुनाव के लिए किसी भी तरह का संपर्क नहीं किया है। यदि वह कुछ चुने जाने के लिए मेरी राय लेना चाहेंगे तो मुझे खुशी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि रवि भाई के साथ हमारी अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसे में यदि वह कोच के तौर पर बने रहते हैं तो उन्हें खुशी होगी।

Summary
सौरभ गांगुली ने की कोहली के कोच चुनने के अधिकार की वकालत
Article Name
सौरभ गांगुली ने की कोहली के कोच चुनने के अधिकार की वकालत
Description
इस समय भारतीय टीम का नया को चुने जाने की प्रक्रिया चल रही है ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गांगुली ने कोहली के कोच चुनने के अधिकार का समर्थन किया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment