उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी की छुट्टी पर राज्य सरकार ने किया बदलाव, अब इस दिन रहेगा अवकाश
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने यूपी में होने वाले जन्माष्टमी पर होने वाली सरकारी छुट्टी का तारीख में बदलाव किया है। बता दें कि 18 अगस्त के दिन होने वाली छुट्टी को कैंसिल करके अब यह अवकाश उसकी जगह 19 अगस्त के दिन कर दिया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में पहले यह छुट्टी 18 अगस्त के दिन की जानी थी। जहां अब इस संबंध में राज्य सरकार ने इसको लेकर एक शासनादेश भी जारी कर दिया है। दरअसल, मान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत 18 अगस्त के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था लेकिन पंचाग में तारीख अलग होने पर बदलाव किया गया है।
पंचाग में दी है जानकारी
जानकारी के अनुसार हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है। जहां अष्टमी का प्रवेश 18 अगस्त 2022 की रात 09:21 बजे जबकि यह तिथि 19 अगस्त की रात 10.50 बजे समाप्त हो जाएगी। तो वहीं, यूपी के मथुरा और वृंदावन और गुजरात के द्वारका में 19 अगस्त के दिन ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पंडितों का मानना है कि 18 तारीख को अष्टमी तिथि सूर्योदय के वक्त नहीं होगी। इसलिए 19 अगस्त के दिन ही जन्माष्टमी का उत्सव मनाना अच्छा रहेगा।
खास बात
वहीं, जन्माष्टमी के दिन भगवान लड्डू गोपाल का जन्म होता है। जहां लोग बड़े ही धूम-धाम से इन पर्व को मनाते है। जहां सभी घरों में एक से बढ़कर एक चीज भगवान के भोग के लिए बनाई जाती है।

