उर्मिला मातोंडकर का पैकअपNews politics Trending 

उर्मिला मातोंडकर का पैकअप हुआ पॉलिटिक्स से

उर्मिला मातोंडकर का पैकअप: बॉलीवुड से आए हुए नेताओं की लिस्ट काफी लंबी है उनमें से एक हैं उर्मिला मातोंडकर जिन्होंने लोकसभा चुनाव में मुंबई से कांग्रेस की  प्रत्याशी बन अपना पहला कदम पॉलिटिक्स में रखा था और महज 5 महीनों में वह अपना पैकअप कर चल दी|

उन्होंने पार्टी छोड़ने  की वजह पार्टी के अंदर की तुच्छ राजनीति बताया प्रेस नोट जारी करते हुए उन्होंने कहा ”मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. पहली बार मैंने इस्तीफे के बारे में तब सोचा जब मेरे कई प्रयासों के बाद 16 मई को दिए गए पत्रों पर तात्कालीन मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद, मेरे निराकरण के लिए, विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय संचार वाले उक्त पत्र को आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया, जो मेरे अनुसार एक बड़ा विश्वासघात का कार्य था|”

उर्मिला मातोंडकर का पैकअप कांग्रेस के लिए एक शर्मनाक  बात है क्योंकि अगले महीने पार्टी को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का सामना करना है और बॉलीवुड स्टार उर्मिला मातोंडकर का इस्तीफा साबित करता है कि पार्टी  अपने नेताओं को एकजुट रखने में असमर्थ है|

 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस में शामिल किया गया और उन्हें मुंबई नॉर्थ से टिकट दिया गया जहां उन्हें  बी जे पी नेता गोपाल शेट्टी के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा जिसका दोष वह स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं की अनदेखी को देती हैं जिससे एक बार फिर यह साबित होता है कि कांग्रेस अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में असमर्थ है|

उर्मिला मातोंडकर के पैकअप ने महाराष्ट्र कांग्रेस की आपसी फूट को भी सामने रख दिया है जिसका सबूत दिग्गज कांग्रेसी संजय निरुपम का सरेआम यह कह देना कि उन्होंने तो उर्मिला को पहले से कांग्रेस में चल रही गुटबाज़ी के बारे में बताया था और मिलिंद देवड़ा पर सारा ठीखरा फोड़ डाला| खैर कल को उर्मिला भाजपा के गुणगान गाने लगी तो चौकिया मत ! फिल्म करियर तो पहले से ही फ्लॉप रहा ऊपर से अब राजीनीतिक करियर भी अधर में जाता दिख आता दिख रहा है| वैसे सच में तरस आता है उर्मिला जी पर !

राष्ट्रपति तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर

Related posts

Leave a Comment