राष्ट्रपति तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर
राष्ट्रपति तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद संग रविवार को विदेश दौरे की यात्रा पर रवाना हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार रात तीन यूरोपीय देशों-आईसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर रवाना हो गए। राष्ट्रपति कोविंद द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिए वहां के शीर्ष स्तरीय वार्ता करेंगे।

राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर आज आइसलैंड पहुंचे
पहले चरण के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति आइसलैंड पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि आपकी मजबूत इच्छा शक्ति और उपलब्धि भारत की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगी।
यह भी पढ़ें-पीवी सिंधु को राष्ट्रपति ने दी इसलिए बधाई
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की ताकत उसकी परंपरा और विविधता में निहित है। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस विवधता को जीवित रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए और उसे बढ़ानें में अपना योगदान देना चाहिए।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण लक्ष्यों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करना चाहता है।
जरूर देखें –भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए चाहिए 8 फ़ीसदी की विकास दर
इस दौरान उन्होंने भारत की परिवर्तन यात्रा में आइसलैंड को उसका हिस्सा बनने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।साथ ही राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत जियो थर्मल पावर के क्षेत्र में आइसलैंड से बहुत कुछ सीखना चाहता है। तथा क्षेत्र में उसके भरपूर सहयोग की अपेक्षा करता है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 9-11 सितंबर तक आईसलैंड में रहेंगे। इसके बाद स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होंगे।अंत में उन्हें 15 सितंबर को स्लोवेनिया पहुंचना है। 17 सितंबर को राष्ट्रपति स्वदेश वापस लौट आएंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस दौरे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया। उन्होनें कहा कि ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के साथ भारत का सहयोग बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ रवाना हो गए हैं।’

