मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई दरियादिली, लोग हो गए भावुक
योगी आदित्यनाथ को जनप्रिय नेता माना जाता है क्योंकि वह अक्सर जनता की बात सीधे सुना करते हैं और उसका निवारण करते हैं। ऐसा ही एक वाकया लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुआ। जिसमें सभी का दिल जीत लिया। दरअसल मंगलवार को योगी आदित्यनाथ वाराणसी में नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे। वहां पर उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत विजय संकल्प सभा से की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर एक बच्चे के साथ कुछ ऐसी दरियादिली दिखाई कि वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
दरअसल मंगलवार को एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता के साथ इंडिगो एयरलाइंस विमान से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा के लिए वाराणसी आए हुए थे। अतः वह भी उसी एयरपोर्ट पर वीआईपी जोन में थे। जैसे ही छोटे बच्चे ने योगी जी को देखा उसने हर हर मोदी हर हर योगी कहना शुरू कर दिया। जैसे ही छोटे बच्चे की आवाज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के कानों में पहुंची तो उन्होंने इस बच्चे को अपने पास बुलाया और उसे गोद में उठाकर उसे प्यार से दुलारा और उसे आशीर्वाद भी दिया। योगी आदित्यनाथ के बच्चे के इस प्रेम को देख कर वहां पर मौजूद सभी लोग भावुक से हो गए।
इसके पहले जब योगी जी गोरखपुर से सांसद थे और जब उन्हें उत्तर प्रदेश का कार्यभार नहीं मिला था उस समय भी योगी जी अपने मंदिर में गोरखपुर जनता की समस्याएं सुना करते थे। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद भी योगी आदित्यनाथ ने जनता से सीधा संपर्क करना नहीं छोड़ा बल्कि वह अपने मुख्यमंत्री आवास पर लोगों को बुलाकर सीधे उनके उनके जन समस्याएं सुना करते हैं।
योगी आदित्यनाथ की यही बात उन्हें लोगों के बीच काफी लोकप्रिय करती है और इसी कारण वह देश की युवा जनता के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।

