केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, ये चीजे हुई सस्ती, पढ़ियेKnowledge News Trending 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, ये चीजे हुई सस्ती, पढ़िये

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2023-24 का संसद पर आम बजट पेश किया। जहां कुछ चीजें बजट में सस्ती हुई दो कुछ चीजें महंगी भी हुई है। बता दें कि इस वर्ष का बजट लोकसभा में पेश करते हुए सीतारमण ने बुधवार के दिन कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। जो उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।

सिगरेट पर बढ़ाया गया शुल्क

वहीं, निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश की है। वित्त मंत्री ने सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क बढ़ाकर 16 फीसदी कर दिया है। बजट में आम लोगों की निगाहें इस बात पर रहती हैं कि कौन-सी चीज सख्ती हुई और कौन-सी महंगी। हर साल बजट में कुछ चीजों पर टैक्स और आयात शुल्क में बदलाव होता रहता है। इसका प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है। इसी प्रक्रिया में कई चीजें सस्ती, तो कई महंगी हुई हैं।

इसमें दी गई है राहत

बता दें कि कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है। इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती। बजट में लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। टीवी सस्ता होगा, इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी। इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा। टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 फीसदी किया गया है। लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। रबर पर भी ड्यूटी कम की गई है। इससे खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।

यह चीज हुई महंगी

जानकारी के अनुसार चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। जिससे चांदी कुछ महंगी होगी। सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को बढ़ाकर 16 फीसदी किया गया है। जिससे सिगरेट महंगी होगी। चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लैंस, सोन, चांदी  और प्लेटिनम महंगा होगा। जहां और जानकारी इंटरनेट के माध्यम से ले सकते है।

Related posts

Leave a Comment