नरेंद्र मोदी सरकार सूटकेस वाली सरकार नहीं है : निर्मला सीतारमण
दोबारा चुनी गई नरेंद्र मोदी सरकार ने इस बार कुछ ऐतिहासिक निर्णय लिए। अब तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल रहे अमित शाह को देश के गृह मंत्री के पद पर बैठाया गया। इसके पहले वाले कार्यकाल के दौरान देश के गृह मंत्री का पद संभाल रहे राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। तो वही पिछली बार वित्त मंत्री का किरदार निभा रहे अरुण जेटली को हटाकर पूर्व सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा रही निर्मला सीतारमण को पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनाया गया। इसी के साथ निर्मला सीतारमण देश में पूर्ण बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। इस बार भी मोदी सरकार ने अंग्रेजों के समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ दिया। वित्त मंत्री ने हाल ही एक बयान में में कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार सूटकेस वाली सरकार नहीं है।
तोड़ी गई कई अंग्रेजी सरकार की परंपराएं
जब जब भारतीय जनता पार्टी ने देश की सत्ता संभाली है तब तब अंग्रेजों के समय से चली आ रही कई परंपराएं टूटने को मजबूर हो गई हैं। जब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहली बार अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने बजट को शाम की जगह सुबह 11:00 बजे पेश करने की परंपरा शुरू की थी। उसी सरकार ने बजट को रेलवे बजट के साथ मिलाकर पेश करने की परंपरा को भी शुरू किया था।
जब पहली बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने बजट को फरवरी के आखिरी दिन से बदल कर फरवरी की 1 तारीख को पेश करना शुरू कर दिया। वहीं निर्मला सीतारमण के पूर्णकालिक पहली महिला वित्त मंत्री बनने के बाद उन्होंने बजट के दौरान पेश किए जाने वाले सूटकेस को बदल कर एक लाल रंग के कपड़े का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जिसमें भारत सरकार का निशान बना होता है। इसीलिए अपने बयान में निर्मला सीतारमण ने यह कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कोई सूटकेस वाली सरकार नहीं है बल्कि यह गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



