रैली के दैरान प्रधानमन्त्री मोदी का कड़ा सन्देश, देश में दो पीएम नहीं है मंजूर
लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार जोर शोर से चल ही रहा है साथ में रैलीयां एवं स्टेज पर भाषण का तो दौर सा प्रतीत होता है। इसी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दक्षिण गुजरात के आदिवासी बहुल तापी जिले के सोनगढ़ के पहुंचे और वहां की जनता को संबोधित किया।
नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी जन समुदाय के समक्ष भाषण देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कांग्रेस की कश्मीरी मुद्दे पर नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कश्मीरी नेता चाहते हैं देश के दो प्रधानमंत्री हों अर्थात स्वतंत्र राष्ट्र होने की मांग करते हैं जो कि न तो यह बात सरदार पटेल जी को मंजूर थी न आप लोगों को होगी। यही वजह है कि दिन प्रतिदिन कश्मीर में जवानों का बलिदान बढ़ रहा है।
मोदी जी भाषण के आरम्भ में ही सरदार पटेल जी को स्मरण करते हुए कहा गुजरात के दक्षिणी जिले पटेल साहब की याद दिलाते हैं। एक बार पुनः कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा यदि कांग्रेस सरदार पटेल जी के बताए हुए मार्ग पर चलती तो आज भारत न जाने किन ऊंचाइयों को छू रहा होता। मोदी जी ने कहा वो पटेल जी ही थे जिन्होंने गुजरात प्रांत से जूनागढ़ का मेल करवाया अन्यथा जम्मू-कश्मीर प्रांत की भांति यदि यह भी नेहरू जी के हाथों में होता तो शायद संभव न हो पाता।
मोदी जी ने अपने भाषण में गरीबी हटाने, भ्रष्टाचार कम करने तथा आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धियों को बतलाते हुए सरदार पटेल की विचाराधार और कांग्रेस की नीतियों के मध्य अंतर दिखाकर कांग्रेस की जमकर आलोचना की। तथा हाल ही में हुए मध्य प्रदेश के आय कर विभाग के छापे का जिक्र करते हुए ‘तुगलक रोड घोटाले’ के मामले में कांग्रेस की आलोचना की।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



