राहुल गांधीFeatured Article politics 

चुनाव के मौसम में फिर से बोतल के बाहर निकला राफेल का जिन्न

चुनावी मुद्दे तो पार्टियां अपना रखती ही हैं किन्तु इस बार लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के पूर्व ही उच्चतम न्यायालय द्वारा लीक दस्तावेजों को आधार को अनुमति देने और केंद्र की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज करने के पश्चात राफेल सौदे का सियासी मुद्दा एक बार फिर गरमाया है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए दावा किया कि उच्चतम न्यायालय ने यह मान लिया है कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है।

बात यहीं खत्म नहीं होती, राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रश्न किया कि यह बात उच्चतम न्यायालय ने कब कही? उन्होने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आपको उच्चतम न्यायालय की तरफ से बोलने का अधिकार किसने दिया जबकि आप स्वयं बेल पर बाहर हैं। निर्मला जी ने राहुल गांधी के इस वक्तव्य को साफ तौर पर झुठलाते हुए कहा कि अभी तक कोर्ट ने ऐसा कोई भी आदेश या सूचना जारी नहीं किया है।

इस घटना के संदर्भ में एक बीजेपी नेता ने कहा कि यह कोर्ट की अवमानना है। कोर्ट के आदेश या सूचना में फेर बदल कर या गलत आदेश को प्रसारित करना उच्चतम न्यायालय की अवमानना कहलाती है इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को कारागार हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट को सारे संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराया जा चुका है और कोर्ट के अनुसार सितंबर 2019 तक राफेल भारत में आ जाएगा।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के द्वारा हो तभी न्याय हो सकता है।

कोर्ट ने विशेषाधिकार होने की केंद्र की प्रारंभिक अपील को खारिज करते हुए कहा कि पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान विमानों की कीमत के मुद्दे और निर्माण करने वाली कंपनी दसॉ के भारतीय ऑफसेट पार्टनर के चयन के मुद्दे की जांच भी करेगी।

Summary
चुनाव के मौसम में फिर से बोतल के बाहर निकला राफेल का जिन्न
Article Name
चुनाव के मौसम में फिर से बोतल के बाहर निकला राफेल का जिन्न
Description
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए दावा किया कि उच्चतम न्यायालय ने यह मान लिया है कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment