मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलिNews 

मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट करके जताया शोक

बता दे कि मनोहर पर्रिकर के निधन से केवल बड़े बड़े राजनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड हस्तियां भी काफी उदास है। यही वजह है कि कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियों ने मनोहर जी को श्रद्धांजलि देते हुए दुःख भरे ट्वीट किए है। गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के द्वारा ही अपना दुःख जाहिर किया है। सबसे पहले तो बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा की सांसद किरण खेर जी ने मनोहर जी के निधन को लेकर दुःख भरा ट्वीट किया है। जी हां उन्होंने लिखा है कि वह भारी मन के साथ एक शानदार लीडर को अलविदा कहना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि मनोहर जी आप हमेशा अपनी ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए याद रखे जायेंगे।

स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के जीवन की कुछ झलकियां

पीएम मोदी के खिलाफ महारैली हुई, फिर परेश रावल ने कसा जबरदस्त तंज

मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि..

इसके इलावा बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर जी ने भी मनोहर जी के लिए ट्वीट किया है। जी हां उन्होंने लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इसके साथ ही बॉलीवुड में दिग्गज एक्टर और बीजेपी सांसद परेश रावल जी ने भी मनोहर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दे कि परेश रावल का कहना है कि हमने सच में एक अनमोल रत्न खो दिया। हालांकि आज केवल ये बॉलीवुड हस्तियां ही नहीं बल्कि पूरा देश ही मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दे रहा है। वो कहते है न कि जो इंसान हमेशा लोगो के दिल में बसता है, वह कभी नहीं मर सकता। बहरहाल मनोहर जी भी ऐसी ही शख्सियत के मालिक थे जो अपने अंदाज से हर किसी का दिल आसानी से जीत लेते थे।

बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले : 22 मार्च को बताऊंगा कौन सी पार्टी में जाऊंगा

हालांकि हमें इस बात का अफ़सोस हमेशा रहेगा कि अब वह कभी वापिस लौट कर नहीं आ सकते।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट करके जताया शोक  India Alive
Article Name
मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट करके जताया शोक India Alive
Description
गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के द्वारा ही अपना दुःख जाहिर किया है। सबसे पहले तो बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा की सांसद किरण खेर जी ने मनोहर जी के निधन को लेकर दुःख भरा ट्वीट किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment