बेटे की शादी में मनोहर पर्रिकर के पहनावे ने जीत लिया था सब का दिल
गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां बीती शाम उनका निधन हो चुका है। बता दे कि मनोहर पर्रिकर एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और साधारण वेशभूषा पहनना ही ज्यादा पसंद करते थे। यहाँ तक कि उन्होंने अपने बेटे की शादी में भी साधारण वेशभूषा ही पहन रखी थी। जिसे देख कर लोग भी हैरान रह गए थे। गौरतलब है कि अपने बेटे की शादी में भी उन्होंने हाफ बाजू वाली शर्ट, साधारण पैंट और सैंडल पहन रखे थे। हालांकि उनके साधारण पहनावे का असर उनके शानदार व्यक्तित्व पर कभी नहीं पड़ा। दरअसल मनोहर जी आमतौर पर शर्ट पैंट ही पहनते थे।
मनोहर पर्रिकर के देहांत के बाद नया गोवा सीएम चुनने हेतु हुई इमरजेंसी बैठक
बेटे की शादी में..
मनोहर पर्रिकर देहांत : पीएम मोदी ने गोवा सीएम की मौत पर जताया गहरा शोक
यानि जब तक उन्हें किसी बड़ी ऑफिशियल मीटिंग में न जाना हो, तब तक वह केवल साधारण पहनावे में ही दिखाई देते थे। शायद यही उनके निजी व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान थी। मगर इन सब के बावजूद भी वह सोलह से अठारह घंटे तक काम करते थे। बता दे कि एक राजनेता होने के बावजूद भी वह एक इमोशनल व्यक्ति थे। यही वजह है कि जब जब किसी राजनेता का निधन होता था, तब तब उन्हें फूट फूट कर रोते हुए कई बार देखा गया था। वैसे अगर हम मनोहर जी के जन्म स्थान की बात करे तो उनका जन्म मापुसा में गोपालकृष्ण और राधा जी के घर हुआ था। इसलिए मनोहर जी का पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्णा प्रभु पर्रिकर था। हालांकि राजनीती के स्तर देश की जनता उन्हें केवल मनोहर पर्रिकर के नाम से ही जानती है।
रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के पहले दिन मैं कांप रहा था- मनोहर पर्रिकर
बता दे कि मनोहर जी के दो बेटे है। ऐसे में जब वह अपने बेटे की शादी में साधारण लुक में नजर आएं तब उन्होंने यक़ीनन हर किसी का दिल जीत लिया।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




कैसी राजनीति है,अभी अर्थी उठी नही औऱ राज्यपाल से कुर्सी पाने को ,मुलाकातों का जोर विपक्षी दलों द्वारा।
कमसे कम पहिले मुख्य मंत्री को अंतिम विदाई तो कर देते?