News 

आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियां हो सकती हैं घोषित

निर्वाचन आयोग आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तिथियों का एलान कर सकता है। सूत्रों की मानें तो निर्वाचन आयोग ने तारीखों के एलान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। कुछ दिन पूर्व ही केंद्र सरकार ने राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल के 9000 जवानों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने कमर कस ली है। इस बार के चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्र और राज्य के सशस्त्र बलों की 90 टुकड़‍ियों की तैनाती राज्य में की जाएगी।

जरूर देखें – अमेजन किंडल टैब के जरिए बेरोजगार युवाओं को बनाया जा रहा है नक्सली

ज्यादातर टुकड़ियों की तैनाती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की जाएगी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को पूरा हो रहा। इसलिए चुनावी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद ही झारखंड में चुनाव आचार सहिंता लागू हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम के विषय में आज शाम तक घोषणा करेगा।

चुनाव आयोग की ओर से दिए गए एक आधिकारिक बयान से इस बात की पुष्टि हुई है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल

समाधि का समय नजदीक आने पर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव की तिथि भी आज ही घोषित हो जाएगी लेकिन चुनाव आयोग से केवल झारखंड विधानसभा के चुनाव के तरीख आने की पुष्टि की गई है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल भी अगले साल 22 फरवरी को पूर्ण हो रहा है।

2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 31.3 फीसदी वोट के साथ 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन 3.7 फीसदी वोट के साथ 5 सीटें ही जीत पाई थी। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में बीजेपी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है।

Related posts

Leave a Comment