राहुल गांधी की विदेश यात्रा चर्चाओं में, उठने लगे हैं कई सवाल
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से अपनी विदेश यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। अभी हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव और महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव समाप्त हुआ है। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी एक बार फिर से विदेश यात्रा पर चले गए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इस बार राहुल गांधी कहां गए हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है और उनकी विदेश यात्रा चर्चाओं में है।
महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कंबोडिया की यात्रा पर गए थे। उस समय भी राहुल गांधी की विदेश यात्रा चर्चाओं में थी। अगर हम पिछले 5 सालों की बात करें तो राहुल गांधी 16 बार विदेश यात्रा पर गए हैं। जिनमें से 9 बार उन्होंने अपने विदेश यात्रा के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। यही कारण है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की विदेश यात्रा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
पहले भी रही है विदेश यात्रा चर्चाओं में

ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी की इस तरह की फॉरेन ट्रिप पर सवाल उठाया जा रहे हैं। इसके पहले भी जब वह विदेश जाते थे तब देशभर में वह कहां गए हैं, यह चर्चा का विषय बना रहता था। हाल ही में जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की इस फॉरेन ट्रिप पर कई सवाल खड़े होने लगे तब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी ध्यान साधना के लिए विपश्यना की यात्रा पर गए हैं। उन्होंने बताया कि वह समय-समय पर विपश्यना की यात्रा पर जाते रहते हैं।
बीजेपी नेताओं ने उठाए सवाल
इस तरह की गोपनीय यात्रा के बाद अब कर्नाटक बीजेपी ने कई तरह के सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मेडिटेशन के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में भारत को मेडिटेशन के लिए लोकप्रिय बना रहे हैं। आखिर ऐसी कौन सी यात्रा है जिसको राहुल गांधी गोपनीय रखना चाहते हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



