आज किसानों का मार्च दिल्ली में, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

दिल्ली में आज किसानों का मार्च होगा। आज किसान अपनी तमाम मांगों को लेकर दिल्ली में एकत्रित होंगे। इस मार्च के समर्थन में किसानों की संख्या लगभग हजारों की हो सकती है। इतनी भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने की आशंका के तहत दिल्ली में आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में किसानों का मार्च लगभग 10 दिन से चल रहा है। उनकी मांगों को ना पूरा होते देख उन्होंने यह निश्चय किया है कि भले ही प्रशासन उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत दे अथवा ना दे लेकिन वह दिल्ली पहुंच कर ही रहेंगे। आपको बता दें कि किसानों का यह समूह 11 सितंबर को सहारनपुर से रवाना हुआ था। भारतीय किसान संगठन से जुड़े ज्यादातर किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों से आए हैं।
जरूर देखें – देरी के कारण कैमरे लगाने वाली कंपनी पर दिल्ली सरकार ने लगाया जुर्माना
शुक्रवार को नोएडा पहुंचकर इन किसानों ने धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद इनकी बातचीत दिल्ली के अधिकारियों से हुई। लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा दिखता नज़र नहीं आया।
भारतीय किसान संगठन के नेता ठाकुर पूरन सिंह ने कहा, “यह 20 दिन का समय दे रहे हैं। हमने कहा भई किसान आ रहा 11 दिन से। इन 11 दिन के बीच में आप किसान से कोईभी बात कर लेते और हम दिल्ली की तरफ आते और आप हमारे समर्थन में मांगों का समाधान करा देते लेकिन आज जब हम दिल्ली बॉर्डर पर हैं, यहां से मात्र 22 किलोमीटर दिल्लीअब आप हमें यहां बैठकर कह रहे हैं कि अब 21 दिन का टाइम दो।”
भारतीय किसान संगठन किसानों को सस्ती बिजली की मांग कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि गन्ने की कीमत का भुगतान हमें ब्याज के साथ किया जाए। किसान गायों की सही देखभाल के लिये वर्तमान में दिए जाने वाले भत्ते को बढ़ाने की भी मांग की है।
इनके अलावा पेंशन दिये जाने, दुर्घटना बीमा और कर्ज़ माफ किये जाने की भी मांग कर रहे हैं। इसके साथ हीं वे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की भी मांग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इसके पहले 22 अक्टूबर को आक्रोशित किसानों ने दिल्ली में घुसने की कोशिश की थी।

