सुनील गावस्कर ने सम्मान के साथ धोनी की विदाई करने की कही बात
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के विषय में खबरें मीडिया में आने लगी थीं। मगर विश्व कप के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा नहीं की। वेस्टइंडीज की सीरीज के दौरान जब उनके चयन की बात सामने आयी तो उन्होंने टीम में शामिल होने से 2 महीने तक इंकार कर दिया और भारतीय सेना की सेवा करने जम्मू-कश्मीर चले गए।
अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल न किए जाने के बाद एक बार फिर से धोनी की सन्यासी खबरों ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बयान देते हुए कहा है कि अब धोनी का समय समाप्त हो चुका है। ऐसे में बीसीसीआई को सम्मान के साथ धोनी की विदाई कर ऋषभ पंत को टीम में उचित स्थान देना चाहिए।
कई दिग्गजों ने कही है धोनी की टीम से विदाई की बात
ऐसा नहीं है कि पहली बार धोनी के सन्यास की खबरें मीडिया में चल रही हों। इसके पहले भी विश्वकप समाप्त होने के बाद महीनों तक धोनी के सन्यास की खबरें चलती रही थीं। मगर धोनी ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया। कई दिग्गज धोनी के सन्यास को लेकर उन्हीं पर यह निर्णय छोड़ना चाहते हैं। मगर कुछ दिग्गजों ने धोनी के संन्यास लेने के समय को अभी उचित बताया।
कोहली ने की थी तारीफ
कुछ समय पहले वर्तमान भारतीय किसान विराट कोहली ने भी धोनी की तारीफ करते हुए कहा था कि क्रिकेट में अनुभव हमेशा मायने रखता है। उम्र तो महज एक आंकड़ा है। धोनी ने कई बार इसे साबित किया है। उन्होंने कहा कि धोनी में सबसे अच्छी बात यह है कि वह सबसे पहले भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं। कब उन्हें संन्यास लेना है और कब नहीं यह उनका निजी फैसला है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



