जनरल कमर जावेद बाजवाInternational Affairs News 

3 साल और बढ़ाया गया जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल

पाकिस्तान इस समय एक ऐसे देश के रूप में सामने आ रहा है जिसकी अर्थव्यवस्था नीचे की ओर ही जाती हुई दिखाई पड़ रही है। यदि पाकिस्तान ने जल्दी ही अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई प्रयास ना किए तो पाकिस्तान और भी बुरी स्थिति में पहुंच सकता है। पाकिस्तान में सेना का कितना प्रभाव रहता है दुनिया के सभी देश जानते हैं। एक बार फिर से या प्रभाव देखने को मिला है। दरअसल पाकिस्तान के जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल एक बार फिर से 3 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। 2016 में पाकिस्तान के जनरल के रूप में कमर जावेद को चुना गया था। मगर क्षेत्रीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 3 साल के लिए उनका कार्यकाल और बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के दिखावटी मित्र चीन ने इस बात पर काफी खुशी जाहिर की है।

Image result for bajwa

जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल

पाकिस्तान में जनरल बाजवा का कार्यकाल एक ऐसे समय में बढ़ाने का निर्णय लिया है जब कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं अफगानिस्तान में अमेरिका तालिबान से शांति वार्ता स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। क्योंकि वह अफगानिस्तान से निकलना चाहता है। ऐसे में पाकिस्तान के जनरल का कार्यकाल बढ़ाया जाना बहुत ही अहम हो जाता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पूछे जाने पर उन्होंने पाकिस्तान के जनरल का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर काफी खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि चीनी सेना के कमर बाजवा पुराने दोस्त हैं। चीन और पाकिस्तान के संबंध में काम करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनरल बाजवा ने चीन को चीन पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर में अपना सहयोग प्रदान करने का वादा किया था। दरअसल चीन के सबसे बड़े शिंजियांग प्रांत को पाकिस्तान बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह से जुड़ेगा।

Summary
3 साल और बढ़ाया गया जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल
Article Name
3 साल और बढ़ाया गया जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल
Description
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 3 साल के लिए कार्यकाल को और बढ़ा दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment