नरेंद्र मोदी के काम को देख कर जनता ने दी दोबारा सत्ता : जयराम रमेश
वर्तमान समय में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद ऐसा लगने लगा है जैसे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखर सी गई है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद तो ऐसा महसूस हो रहा है जैसे कांग्रेस पार्टी अपने ही नेताओं में दो विचारधाराओं में बट गई है। कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी और उनके कदम की सराहना करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के कुछ नेता सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा है कि नरेंद्र मोदी के काम को देखते हुए ही देश की 30% जनता ने उन्हें दोबारा सत्ता पर वापसी करवाई है। उन्हें र वक्त खलनायक की तरह पेश किया जाए।
जनता को पसंद आए नरेंद्र मोदी के काम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक किताब के प्रमोशन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सरकार के ऊपर इस तरह की टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 37.4% वोट मिले। वहीं एनडीए गठबंधन को कुल 45% वोट मिले। उन्होंने कहा कि हमें यह स्वीकार करना पड़ेगा कि नरेंद्र मोदी की सरकार जो काम कर रही है जनता उसे सराह रही है। वह ऐसी भाषा में लोगों से बात करते हैं जो लोगों को उन से जोड़ती है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस को उन्हें खलनायक की तरह पेश करना बंद करना होगा। तभी वह नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सकती है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने उन्हें लोगों से जोड़ा
कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने यह भी कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हमने उनकी कुछ योजनाओं का मजाक भले उड़ाया हो। मगर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ही एक ऐसी योजना बनकर सामने आई जिसमें नरेंद्र मोदी जी को देश की लाखों महिलाओं से सीधे जोड़ दिया। ऐसी छवि उनकी 2014 में नहीं थी जो अब जनता से जुड़ने के कारण बन गई है।
देश भर की ताजा खबरों के लिए हमसे जुड़ें indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



