लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि इस प्रसिद्ध नेता को प्रधानमंत्री बनानेFeatured Article News politics Poll हिन्दी लेख 

लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि इस प्रसिद्ध नेता को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम हुई शुरू

इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीती का माहौल काफी गर्माया हुआ है. जी हां बीजेपी से लेकर कांग्रेस पार्टी तक हर कोई लोकसभा चुनाव के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस चुका है. हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले लोगो द्वारा एक नयी मुहिम भी शुरू की गई है. इस मुहिम के तहत लोग उस प्रसिद्ध नेता को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे है, जो आज कल चारो तरफ छाया हुआ है. गौरतलब है कि जहाँ एक तरफ बीजेपी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी से एक नए चेहरे को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की जा रही है.

लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि इस प्रसिद्ध नेता को प्रधानमंत्री बनाने

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इस नेता को पीएम बनाने की मुहिम हुई शुरू ..

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो लोकसभा चुनाव से पहले अब इस शख्स को प्रधानमंत्री बनाएं जाने की मांग की जा रही है. केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस शख्स को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुहिम तक चलाई जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मुहिम के लिए करीब एक हजार की पर्ची काटी जा रही है. वैसे हम आपको बता दे कि जिस व्यक्ति और जिस नेता को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की जा रही है, वह कोई और नहीं बल्कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ है.

बहरहाल योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कई जगहों पर उनके पोस्टर तक लगाए गए है. यहाँ तक कि इसके कारण उन पर मामला भी दर्ज किया गया है. इसके इलावा मुख्यमंत्री योगी को आने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योगी परिषद का गठन भी किया गया है. बता दे कि नोएडा के सेक्टर पंद्रह में रहने वाले अमित जानी का कहना है कि उनके द्वारा गठित की गई अंतर्राष्ट्रीय योगी परिषद में इकतीस मार्च तक करीब एक करोड़ लोगो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. यानि इस परिषद में इकतीस मार्च तक लगभग एक करोड़ लोगो को शामिल किया जाएगा.

दरअसल जनता योगी आदित्यनाथ को देश का पीएम इसलिए बनाना चाहती है, ताकि वह राम मंदिर के निर्माण के मामले में सही फैसला ले सके और जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए सही कानून बना सके. यहाँ तक कि योगी आदित्यनाथ के परिषद में जुड़ने वाले लोगो को एक हजार रूपये, एक झंडा, टी शर्ट और आईडी कार्ड भी दिया जाएगा.

 

बहरहाल हम तो केवल यही कहेंगे कि लोकसभा चुनाव से पहले अब न केवल कांग्रेस पार्टी और भाजपा के बीच बल्कि खुद बीजेपी पार्टी के सदस्यों में ही बड़ी तकरार चल रही है.

 

 

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि इस प्रसिद्ध नेता को प्रधानमंत्री बनाने
Article Name
लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि इस प्रसिद्ध नेता को प्रधानमंत्री बनाने
Description
हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले लोगो द्वारा एक नयी मुहिम भी शुरू की गई है. इस मुहिम के तहत लोग उस प्रसिद्ध नेता को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे है,
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment