अगर आप भी मोबाइल अपने पास रख कर सोते है, तो एक बार जरूर पढ़े यह खास खबरEnvironment Featured Article Knowledge Opinion Technology Trending हिन्दी लेख 

अगर आप भी मोबाइल अपने पास रख कर सोते है, तो एक बार जरूर पढ़े यह खास खबर

आज के मॉडर्न जमाने में मोबाइल मानो लोगो के जीवन का आधार बन चुका है. जी हां आज के जमाने में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो अपने मोबाइल के बिना साँस भी लेता होगा. वैसे अगर आप अपना मोबाइल अपने पास रख कर सोते है, तो आपको एक बार इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए. बता दे कि यह खबर उन लोगो के लिए बेहद खास है, जो अपना मोबाइल अपने पास रख कर ही सोते है. अब जाहिर सी बात है कि मोबाइल एक इलेक्ट्रॉनिक चीज है. ऐसे में जहाँ एक तरफ इसके कई फायदे है. वही दूसरी तरफ इसके बहुत सारे नुक्सान भी है. हालांकि ये बात अलग है कि लोग मोबाइल के फायदे तो देख लेते है, लेकिन इसके नुक्सान के बारे में सोचना भूल जाते है.

अगर आप भी मोबाइल अपने पास रख कर सोते है, तो एक बार जरूर पढ़े यह खास खबर

मोबाइल अपने पास रख कर न सोएं..

वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कई बार मोबाइल के नुक्सान को नजर अंदाज करना इंसान के जीवन के लिए जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए अगर हो सके तो इस खबर को जरा ध्यान से पढियेगा. अब ये तो सब को मालूम ही है कि सभी इलेक्ट्रॉनिक चीजों से एक रेडिएशन सी निकलती है. जो न केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि हमारे दिमाग के लिए भी काफी नुकसानदायक होती है. वही अगर हम मोबाइल की बात करे तो कुछ लोग ऐसे भी होते है जो मोबाइल अपने पास रख कर ही सो जाते है. दरअसल इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो अपने मोबाइल को खुद से ज्यादा प्यार करते है.

इसके इलावा कुछ लोग मोबाइल को अपने तकिए के नीचे रख सो जाते है. मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आपकी यह आदत आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है. वो इसलिए क्यूकि इससे मोबाइल की रेडिएशन का बुरा असर पूरी रात आपके दिमाग और शरीर पर पड़ता है. बहरहाल रेडिएशन इंसान के लिए कितना खतरनाक होता है, ये तो हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है, क्यूकि हमें यकीन है कि आप इतने समझदार तो जरूर होंगे कि रेडिएशन का मतलब जानते होंगे. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अल्ट्रा किरणों को वास्तव में रेडिएशन कहा जाता है.

 

इसलिए अगर हो सके तो अपना मोबाइल अपने पास रख कर न सोएं और न ही इसे तकिए के नीचे रखे. यहाँ तक कि रात के समय मोबाइल को बंद करके ही सोना चाहिए, ताकि इससे आपकी नींद खराब न हो सके.

 

 

 

स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
अगर आप भी मोबाइल अपने पास रख कर सोते है, तो एक बार जरूर पढ़े यह खास खबर
Article Name
अगर आप भी मोबाइल अपने पास रख कर सोते है, तो एक बार जरूर पढ़े यह खास खबर
Description
बता दे कि यह खबर उन लोगो के लिए बेहद खास है, जो अपना मोबाइल अपने पास रख कर ही सोते है. अब जाहिर सी बात है कि मोबाइल एक इलेक्ट्रॉनिक चीज है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment