इस तरह व्रत के दिनों में बनाएं आलू मूंगफली की चाट, जानियें कैसेFeatured Article health Lifestyle 

इस तरह व्रत के दिनों में बनाएं आलू मूंगफली की चाट, जानियें कैसे

नवरात्र का पर्व इस समय पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं, ऐसे में जो लोग व्रत रहते है उनका व्रत के दौरान कुछ चटपटा खाने का मन करता रहता है। तो ऐसे में मन में विचार बहुत आता है लेकिन समझ नहीं आता कि क्या खाया जाएं। आज हम बात करने जा रहा है व्रत के दौरान कैसे आप घर पर रहकर आलू मूंगफली की चाट बना सकते है। वह भी बिना किसी समस्या के। यह चाट खाने में बहुत चटपटी है और व्रत में इसे खाकर आप खुश हो जाएंगे।

सामग्री

  1. 4-5 उबले हुए आलू
  2. 1 कटोरी मूंगफली भुनी हुई
  3. 1 कटोरी मखाने भुने हुए
  4. 1 नींबू का रस
  5. 2 हरी मिर्च कटी हुई
  6. हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  7. 1 बड़ा चम्मच हरी चटनी
  8. 1 बड़ा चम्मच इमली की मीठी चटनी
  9. 1 बड़ा चम्मच दही
  10. 1 बड़ा चम्मच अनार दाना
  11. 1 छोटा चम्मच भुना पिसा जीरा
  12. 1 टमाटर कटा हुआ
  13. सेंधा नमक स्वादानुसार

इस विधि से बनाएं

आलू मूंगफली की चाट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू और भुनी हुई मूंगफली लें। उसके बाद इसमें नमक, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, नींबू का रस, जीरा पाउडर और टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसके बाद अब इसे एक प्लेट में निकालें। ऊपर से दही, मखाना और अनार दाना डालें। आपकी चटपटी आलू मूंगफली चाट तैयार है। अब आप व्रत के दिनों में इसका मजा ले सकते है।

Related posts

Leave a Comment