टमाटर के उपयोग से पाए ऑयली स्किन से छुटकारा
लड़कियों को त्वचा संबंधी कई परेशानियां होती है। जिनमें से एक है ऑयली स्किन का होना ऑयली स्किन में त्वचा एकदम तैलीय हो जाती है। जो कि लड़कियों को बहुत ही ज्यादा परेशान करती है। ऑइली स्किन की वजह से हमारे चेहरे पर कई तरह की परेशानियां होना प्रारंभ हो जाती हैं। ऑयली स्किन में कील-मुंहासे भी ज्यादा होते हैं और तो और मेकअप भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकता तैलीय त्वचा हर समय सुस्त, चिकनी और मोटी लगती है। तैलीय त्वचा वाले लोगों की वसामय ग्रंथियां जो त्वचा में तेल का उत्पादन करती हैं और त्वचा में चिकनाहट कायम रखती हैं, अधिक सक्रिय होती हैं। ऑयली स्किन को ठीक करने के लिए टमाटर फायदेमंद होता है। टमाटर में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं। जिससे चेहरे की गंदगी हटाने में मदद मिलती है।
टमाटर और शुगर से बना हुआ स्क्रब
आप टमाटर को हाफ करके या टमाटर का पल्प निकाल के उसमें चीनी मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाते हैं और फेस स्किन रिवील होती है। इस मसाज को अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक करें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धूल लें। इससे ऑइली स्किन के साथ-साथ चेहरे पर कील-मुंहासे डार्क सर्कल्स और मार्क भी खत्म हो जाते हैं।
टमाटर और नींबू के रस से बनाया गया फेस पैक
टमाटरों में नेचुरल एसिड होता है। इसमें बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कि स्कीन से ऑयल साफ करने में मदद करता है। टमाटर और नींबू के रस का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले हमें टमाटर के पल्प को निकालना है। फिर उसी पल्प के अनुसार एक या दो चम्मच नींबू का रस निकालकर दोनों का आपस में अच्छी तरीके से मिलाकर पेस्ट बनाना है। फिर इस पेस्ट को हमें अपने चेहरे पर अच्छी तरीके से लगाना है। 25 से 30 मिनट के बाद अपना चेहरा पानी से धो लेना है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



