गर्मी के दिनों में ठंडा खाना करते है पसंद, तो झटपट बनाएं ये चीजFeatured Article health Lifestyle 

गर्मी के दिनों में ठंडा खाना करते है पसंद, तो झटपट बनाएं ये चीज

इस समय गर्मी का सीजन एकदम पीक पर चल रहा है। जहां पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है। तो ऐसे में अगर आपका मन गर्मी में कुछ ठंडा खाने का करता है तो आज हम ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक बड़े ही मजे से खाते है। उसका नाम है फ्रूट क्रीम। आइये जानते है रेसिपी।

बनाने के लिए ये होनी चाहिए सामग्री

  • हैवी क्रीम: 2 कप
  • पाउडर चीनी: 70 ग्राम
  • एक सेब
  • एक पका आम
  • एक आलू बुखारा
  • एक अनार
  • थोड़े से काजू
  • थोड़ा बादाम
  • थोड़ी सी किशमिश

बनाने की रेसिपी

आपको फ्रूट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम को व्हिप मशीन से थोड़ा सा कम स्पीड पर व्हिप कर लीजिए। अब इसके बाद जब आपको क्रीम पतली लगे तो थोड़ा सा और व्हिप कर लीजिए। इसके बाद आप इसमें चीनी पाउडर डालकर थोड़ा सा और अच्छी तरह से मिला लें। ताकि चीनी पूरी तरह घूल जाएं। अब आप सेब और आम को धो लीजिए और इन्हें छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद आप अनार को भी छीलकर दाने निकाल लीजिए और आलूबुखारा छोटा-छोटा काट लीजिए।

ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें

फिर इसके बाद बादाम और काजू को छोटे-छोटे काट लीजिए और किशमिश की डंठल तोड़कर उसे कपड़े से पोंछ लीजिए। अब आप कटे हुए फलों और मेवों को क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद अंत में अनार के दानों से फ्रूट क्रीम को गार्निश कर लीजिए। आपकी फ्रूट क्रीम तैयार है। आपको इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखना है। जहां ये ठंडी होने के बाद मजा देगी। अब आप इसका मजा ले सकते है।

Related posts

Leave a Comment