ये मशहूर बॉलीवुड सितारेBollywood Entertainment Featured Article Trending हिन्दी लेख 

ये मशहूर बॉलीवुड सितारे नहीं देख पाएं अपनी आखिरी फिल्म

आज हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जो न केवल इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके है, बल्कि मरने से पहले अपनी आखिरी फिल्म तक नहीं देख पाएं है। बता दे कि ये मशहूर बॉलीवुड सितारे अपनी आखिरी फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। गौरतलब है कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिव्या भारती का शामिल है। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि दिव्या भारती ने अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। मगर अफ़सोस कि वह काफी छोटी उम्र में ही इस दुनिया से चली गई।

ये मशहूर बॉलीवुड सितारे

ये मशहूर बॉलीवुड सितारे..

http://बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा को नहीं मिला माँ बनने का सुख, तो इसे ही मानने लगी अपना बेटा

आपको जान कर हैरानी होगी कि दिव्या भारती की करीब चार से पांच फिल्मे उनकी मौत के बाद रिलीज़ हुई थी और वह सभी हिट भी हुई थी। बहरहाल इस लिस्ट में श्रीदेवी का नाम भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि श्रीदेवी ने मरने से पहले शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में काम किया था। मगर अफ़सोस कि इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया। इस लिस्ट में बॉलीवुड के महान कलाकार अमरीश पूरी का नाम भी शामिल है। बता दे कि अमरीश पूरी की आखिरी फिल्म कच्ची सड़क उनकी मौत के बाद ही रिलीज़ हुई थी।

आपको जान कर ताज्जुब होगा कि इस लिस्ट में शम्मी कपूर का नाम भी शामिल है। दरअसल शम्मी कपूर ने अपने पोते रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म रॉक स्टार में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म उनके मरने के बाद रिलीज़ हुई थी। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि राजेश खन्ना भी अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाएं थे। जी हां दरअसल राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म रियासत थी। बता दे कि यह फिल्म राजेश खन्ना के निधन के बाद बड़े परदे पर दिखाई गई थी।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये मशहूर बॉलीवुड सितारे अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाएं और अब न ही कभी देख पाएंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
ये मशहूर बॉलीवुड सितारे नहीं देख पाएं अपनी आखिरी फिल्म    India Alive
Article Name
ये मशहूर बॉलीवुड सितारे नहीं देख पाएं अपनी आखिरी फिल्म India Alive
Description
बता दे कि ये मशहूर बॉलीवुड सितारे अपनी आखिरी फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment