"वंदे भारत"Featured Article Interesting News 

भारत की सबसे तेज़ ट्रेन ‘वंदे भारत’ के कुछ रोचक तथ्य,जानकर रह जाएंगे हैरान

वैसे तो मोदी सरकार ने पिछले कई सालों में देश के लिए बहुत सारे काम किए हैं और अब उसमें एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। “वंदे भारत” सुनने में यह नाम किसी योजना का लगता है।लेकिन असल में यह नाम भारत की सबसे हाई स्पीड ट्रेन का है।

इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड अभी तक 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। बताते चलें की ट्रेन का रूट नई दिल्ली से वाराणसी रहेगा और दिल्ली से वाराणसी की दूरी “वंदे भारत” मात्र 8 घंटे में तय करेगी। जिसमें कानपुर और प्रयागराज इसके दो स्टॉप प्रमुख रूप से हैं।

नए रंग और कलेवर में नज़र आ रहे अक्षय कुमार, ला रहे है देशभक्ति की अनूठी मिसाल

इस ट्रेन को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। पहली आधिकारिक दौड़ के लिए निकली ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के रास्ते में ही खराब हो गई। मालूम करने पर पता चला कि ट्रेन के ब्रेक जाम हो चुके हैं फिर ट्रेन को दिल्ली ले जाया गया और इसकी जांच कराई गई। रविवार 17 फरवरी 2019 को ट्रेन के दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिए गए है।
खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसकी अधिकारिक घोषणा की है। आइए हम जानते हैं ट्रेन “वंदे भारत” से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।

1- ट्रेन में टोटल 16 कंपार्टमेंट है। जिस में सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी रखी जाती है।
2- ये ट्रेन भारत की आधुनिकता का प्रतीक भी है। इसके दरवाजे किसी महंगे होटल की तरह तभी खुलते हैं जब गाड़ी पूरी तरह से प्लेटफार्म पर लग जाती है और ठीक मेट्रो ट्रेन की तरह जब इसकी दरवाजे पूरी तरह से बंद हो जाते हैं यह तभी स्टार्ट होती है।

3- ट्रेन के अंदर आपको मिलेगी वाईफाई सुविधा। जो इसे किसी और ट्रेन से अलग बनाती है।

4-  180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ये ट्रेन भारत की अब तक की सबसे तेज ट्रेन है।
इसकी पॉपुलरटी का अंदाजा आप इसी बात से लगाया जा सकते हैं कि इसकी 2 हफ्ते की एडवांस बुकिंग चल रही है।

5- इस ट्रेन का नाम पहले “ट्रेन 18” रखा जा रहा था। बाद में इसका नाम बदलकर “वंदे भारत” रख दिया गया।

6- इस ट्रेन को बनाने में 100 करोड़ का खर्च आया है।

Summary
भारत की सबसे तेज़ ट्रेन 'वंदे भारत' के कुछ रोचक तथ्य,जानकर रह जाएंगे हैरान
Article Name
भारत की सबसे तेज़ ट्रेन 'वंदे भारत' के कुछ रोचक तथ्य,जानकर रह जाएंगे हैरान
Description
'वंदे भारत' के कुछ रोचक तथ्य,जानकर रह जाएंगे हैरान|ट्रेन में टोटल 16 कंपार्टमेंट है। जिस में सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी रखी जाती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment