जम्मू कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, गोली मारकर की सैनिक की हत्या
जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकवादियों द्वारा सैनिकों की हत्याओं का सिलसिला जारी है। जो लोग कश्मीर से निकल कर भारतीय सेना को ज्वाइन करते हैं, छुट्टियों पर आतंकवादी उनकी हत्या कर देते हैं। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकवादियों ने फिर छुट्टी पर आए एक सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह कोई पहली घटना नहीं है जब जम्मू कश्मीर में स्थानीय सैनिक की इस तरह हत्या की गई हो इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
बारामुला के सोपोर में छुट्टी पर घर आए सैनिक मोहम्मद रफी यातू की आतंकवादियों ने घर में घुसकर हत्या की। उन्होंने मोहम्मद रफी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ शोपियां जिले में इमाम साहिब में मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
शोपियां जिले के पिंजरा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना को देखते ही आतंकवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ में सेना ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिन्हें में इंटरनेट की सेवा को भी बंद कर दिया गया।
इससे पहले सोमवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादियों को मार दिया गया। इन आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल ,एक एसएलआर ,एक पिस्टल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। सोमवार को जिन चार आतंकवादियों को मारा गया वह सभी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी थे। इनमें लश्कर का कमांडर जफर अहमद जी मारा गया। इसके पहले 28 मार्च को चार और 29 मार्च को दो आतंकवादी को कश्मीर में मारा गया।
बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में फिर सीआरपीएफ की बस पर आतंकवादी हमला हुआ था। जिसके बाद सेना लगातार घाटी में आतंकवादियों के सफाई के लिए ऑपरेशन कर रही है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



