पटना में गिरफ्तार हुए दो आतंकवादी.Featured Article News Security 

पटना में गिरफ्तार हुए दो आतंकवादी, पुलवामा हमले से जुड़े हैं तार

पटना पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पटना रेलवे स्टेशन के पास से दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के पास से पुलवामा हमले से जुड़े कुछ संदिग्ध कागजात बरामद हुए हैं और ऐसा मालूम पड़ा है कि दोनों के तार आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। पटना पुलिस के लिए यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है।

पकड़े गए दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमीयत उल मुजाहिदीन बांग्लादेश और इस्लामिक स्टेट बांग्लादेश के सक्रिय सदस्य हैं। इस आतंकवादी संगठन से जुड़े कई लोगों को बांग्लादेश पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों में गिरफ्तार किया है। यह दोनों आतंकवादी अवैध रूप से बांग्लादेश की सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर आए थे।

दोनों आतंकवादी बौद्ध धार्मिक स्थल पर हमला करने के लिए बौद्ध धर्म स्थलों का रेकी कर रहे थे। इसके साथ ही दोनों आतंकवादी भारत के विभिन्न शहरों में आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए कई युवकों की तलाश कर रहे थे। इनके पास किसी भी तरह का वैध दस्तावेज नहीं था।

दोनों आतंकवादी पिछले 11 दिनों से गया में पहचान छुपाकर रह रहे थे। दोनों के पास भारतीय अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेशों की छाया प्रति, 3 मोबाइल फोन, एक मेमोरी कार्ड, दो भारतीय मतदाता पत्र, एक पैन कार्ड उसके अलावा कई जगहों से संबंधित रेलवे टिकट भी बरामद हुए हैं। दोनों आतंकवादी भारत से युवकों को सीरिया ले जाकर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होना चाहते थे और दोनों के पास से कई आतंकवादी संगठनों के पोस्टर और पैम्पलेट भी बरामद हुए हैं।

दोनों गिरफ्तार आतंकवादियों के नाम खैरुल मंडल पिता महाबल मंडल और आबू सुल्तान पिता मोहम्मद अब्दुल मलिक हैं। दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं। जब से पुलवामा का आतंकी घटना हुआ है। उसके बाद से देश के अलग-अलग राज्यों में स्पेशल फोर्स द्वारा आतंकवादियों की गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी है।

 

देश दुनिया से जुड़ी हुई ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Summary
पटना में गिरफ्तार हुए दो आतंकवादी, पुलवामा हमले से जुड़े हैं तार - India Alive
Article Name
पटना में गिरफ्तार हुए दो आतंकवादी, पुलवामा हमले से जुड़े हैं तार - India Alive
Description
पटना में गिरफ्तार हुए दो आतंकवादी. ऐसा मालूम पड़ा है कि दोनों के तार आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। पटना पुलिस के लिए यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment